Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / अगर आप अपने वाहन से कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं तो सावधान, हड़ताल की वजह से आज बंद रहेंगे यूपी के सभी पेट्रोल पंप

अगर आप अपने वाहन से कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं तो सावधान, हड़ताल की वजह से आज बंद रहेंगे यूपी के सभी पेट्रोल पंप

 

 

 

अगर आप कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो जरा सावधान हो जाइये। आज हड़ताल की वजह से यूपी के सभी पेट्रोल पंप बंद रहंगे जिसकी वजह से आप मुश्किल में फंस सकते हैं।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों की शुक्रवार से रोजाना समीक्षा को लेकर पंप मालिकों की बृहस्पतिवार को प्रस्तावित हड़ताल वापस ले ली गई है लेकिन उत्तर प्रदेश के सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे।
सरकार प्रतिदिन की मध्यरात्रि के बजाय सुबह 6 बजे कीमतों में बदलाव को प्रभावी बनाने पर सहमत हो गई है जिस वजह से पंप मालिकों ने हड़ताल वापस ले ली है।

हालांकि उत्तर प्रदेश के सभी पेट्रोल पंपों पर कोई खरीद-बिक्री नहीं की जाएगी। समझा जाता है कि उत्तर प्रदेश पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन (यूपीपीटीए) किसी राज्य या राष्ट्रीय पेट्रोलियम एसोसिएशन से जुड़ा नहीं है इसलिए उसने हड़ताल जारी रखने का फैसला किया है।

अभी तक देशभर में पेट्रोलियम कीमतों में बदलाव मध्यरात्रि के बाद ही लागू होता आया है जिस कारण डीलरों को मध्यरात्रि में कीमत बदलने के लिए कर्मचारी तैनात करना पड़ता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कीमतों में बदलाव का समय तय करने के लिए डीलरों के साथ सहमति बन गई है ताकि 16 जून से प्रतिदिन कीमतों की समीक्षा का फैसला लागू किया जा सके।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- ‘बात बंद कर दी थी’, एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- 'बात बंद कर दी थी', एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading