
ॐ शं शनैश्चराय नमः
जय शनि सामर्थ्य
शनि एकादशी के अवसर पर स्वामी सतेंद्र जी महाराज जी का संदेश।
शनि देव की शरण में आओ अपने पापों और कष्टों से मुक्ति पाओ।
स्वामी सतेंद्र जी महाराज के अनुसार श्री शनि देव कर्म फल दाता हैं और इनके आशीर्वाद से इंसान के समस्त दुःख दूर हो जाते हैं।
शनि भाग्य के ग्रह हैं और भाग्य की वृद्धि कर्म करने से होती है, सद्कर्म करने से होती है। कर्म का एक पक्ष धर्म के द्वारा भी होता है। जिसके द्वारा आज शनिवार को जो भी भक्त प्यासे को जल पिलाता है, भूंखें को खाना खिलाता है, निर्धन को चप्पल, छाता दान करता है, जानवर को चारा खिलाता है इन सब कार्यों को करने से समस्त दुःख दूर हो जाते हैं।

नवम्बर 2011 से नवम्बर 2018 शनि, राहु, गुरु संयुक्त युक्ति का प्रभाव कष्टकारी होता है इसमें लोगों के जीवन मव अशान्ति और राजनैतिक उठापटक रहती है। जिन लोगों ने इस दौरान शनि के उपाय किये हैं उनकी पीड़ा अवश्य दूर हुई है और उन्होंने पथ प्रतिष्ठा की वृद्धि पायी है। जिन्होंने धर्म का कृत्रिम आचरण किया है उसको अनेकोनेक कष्ट मिले हैं।

साढ़े साती से डरे नहीं, कर्म करें..
स्वामी जी के अनुसार इस धरती के हर जीव जंतु पर साढ़े साती का प्रभाव होता है। ये साढ़े साती किसी का बुरा करने के लिए नहीं बल्कि दशा सुधारने के लिए आती है।
साढ़े साती में जितने भी सद्कर्म होते हैं वो मनुष्य के जीवन में अच्छा प्रभाव डालते हैं और ऐसे मनुष्य जीवन में अपना नाम कर जाते हैं उनको वो सब मिलता है जिसकी उन्हें इक्षा होती है। साढ़े साती में मेहनत, ईमानदारी, सद्कर्म सबसे महत्त्वपूर्ण हैं इससे इंसान के जीवन की सारी ब्याधाएं समाप्त हो जाती हैं। अर्थात साढ़े साती से सिर्फ पापी को डरने की जरुरत है सद्कर्म करने वाले को नहीं।

स्वामी जी के अनुसार आज पृथ्वी दिवस भी है और इस दिन हर मनुष्य को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। छायादार और फलदार वृक्ष लगाने से एक संतुष्टि मिलती है, इससे वातावरण का संतुलन तो होता ही है मन का भी संतुलन भी होता है। हर किसी इंसान को शनिवार के दिन छायादार वृक्ष लगाना चाहिए। वृक्ष हमारे जीवन का सार है सभी लोग वृक्ष लगाएं, पृथ्वी को बचाएं और प्रकृति को संतुलन बनाने में मदद करें। इससे अच्छा पुण्य का काम और कोई हो ही नहीं सकता है।
स्वामी सतेंद्र जी महाराज हर किसी के लिए अपने आश्रम के द्वार खुले रखते हैं स्वामी सतेंद्र जी का आश्रम उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर जिले में कचहरी रोड पर स्थित है। कोई भी अपने जीवन से सम्बंधित परेशानियों को लेकर शनिवार रविवार को मिल सकता है और अपनी परेशानियों से निदान पा सकते हैं।
स्वामी जी सभी लोगों को अपना आशीर्वाद देते हैं और सभी के जीवन की मंगलकामना करते हैं।
जय श्री शनि देव महाराज
सत्य ॐ श्री शनि देव महाराज।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7