Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Business / इंटरनेट के बाद अब डीटीएच के क्षेत्र में तहलका मचाने की तयारी में जिओ

इंटरनेट के बाद अब डीटीएच के क्षेत्र में तहलका मचाने की तयारी में जिओ


इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचाने के बाद अब जियो डीटीएच लॉन्च करने की तैयारी में है। जियो की कुछ तस्वीरें लीक हुई है, उनसे कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही जियो डीटीएच भी लॉन्च कर सकता है। तस्वीरें तो पहले भी लीक हुई थी लेकिन हाल ही में लीक हुई तस्वीरों में जियो सेटअप बॉक्स और उसकी पैकेजिंग नजर आ रही है।

गौरतलब है कि मीडिया में खबरें भी आई थी कि रिलायंस जियो आगामी दिनों में आईपी आधारित टीवी सर्विस शुरू कर सकता है। अभी जियो सेटअप बॉक्स की जो तस्वीरें लीक हुई है, उसमें सेट टॉप बॉक्स के रिमोट में माइक बटन दिख रहा है।

इससे उम्मीद की जा रही है कि इसमें वॉयस कमांड देने का ऑप्शन दिया जा सकता है। साथ ही इसमें एचडीएमआई पोर्ट, लैन पोर्ट और यूएसबी पोर्ट दिख रहे है, इसमें पेन ड्राइव भी लगाया जा सकता है। पहले जो तसवीरें लीक हुई थी, वे हाल ही में लीक हुई तस्वीरों से अलग हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जियो टीवी रिलायंस जियो फाइबर पर काम करेगा। रिपोर्ट के अनुसार शुरुआत में कंपनी 300 चैनल्स के साथ अपनी टीवी सर्विस लॉन्च करेगी, जिसके बाद और भी चैनल जोडे जाएंगे।

माना जा रहा है कि रिलायंस जियो अमेजॉन प्राइम और दूसरे मीडिया स्ट्रीमिंग ऐप के साथ भी करार कर सकता है। हांलांकि अभी कंपनी की तरफ से इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा है।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

भुसावळ रेल्वे मंडळातील विकास कामांचा रक्षाताई खडसे यांनी घेतला आढावा; प्रकल्पग्रस्तांच्या प्रश्नांवर तत्काळ तोडगा काढण्याचे निर्देश

भुसावळ रेल्वे मंडळातील विकास कामांचा रक्षाताई खडसे यांनी घेतला आढावा; प्रकल्पग्रस्तांच्या प्रश्नांवर तत्काळ तोडगा काढण्याचे निर्देश

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading