Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Andhra Pradesh / पुराने हैदराबाद को मिनी पाकिस्तान बताने वाले बीजेपी इस विधायक के बिगड़े बोल पर केस दर्ज

पुराने हैदराबाद को मिनी पाकिस्तान बताने वाले बीजेपी इस विधायक के बिगड़े बोल पर केस दर्ज

 

 

भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजा सिंह ने दावा किया है कि हैदराबाद का पुराना शहर मिनी पाकिस्तान बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं इस बात को तेलंगाना विधानसभा में भी कह चुका हूं।

राजा सिंह से केस दर्ज होने के बाद जब प्रतिक्रिया मांगी गई, तो वो अपनी बातों पर अड़े रहे। उन्होंने कहा कि मैंने कुछ गलत नहीं बोला है। मैं इस बात को तेलंगाना असेंबली में भी कह चुका हूं कि हैदराबाद ओल्ड सिटी एक ‘मिनी पाकिस्तान’ का अड्डा बनता जा रहा है।

हैदराबाद के गोशामहल से विधायक राजा सिंह पहले भी विवादों में रहे हैं। उनके इस बयान पर काफी हंगामा खड़ा हो चुका है। उनके खिलाफ इस मामले में दो अलग-अलग केस भी दर्ज हो चुके हैं।

गौरतलब है कि राजा सिंह पहले भी विवादों में रहे हैं। उन पर कट्टरता के भी आरोप लगते रहे हैं।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- ‘बात बंद कर दी थी’, एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- 'बात बंद कर दी थी', एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading