खबर राजगढ़ से हैं, यहाँ कल रात सपना चौधरी का प्रोग्राम चल रहा था, लोग सपना के ठुमकों पर ठुमक रहे थे। लेकिन सपना के ठुमको पर भीड़ इतनी बेकाबू हो गयी कि कई लोग घायल हो गए।
घायल सपना के ठुमकों से नहीं बल्कि पुलिस की लाठियों से।
बता दें कि हालात इतने बेकाबू हो गए। जो प्रोग्राम 2 घंटे चलना था वो एक घँटा भी नही चला सका।
शो को बीच में ही बंद करना पड़ा। सपना ने भी अपील की थी लेकिन भीड़ पर इसका कोई असर नहीं हुआ। राजगढ़ से अब्दुल वसीम अंसारी की रिपोर्ट देखें।…..
राजगढ़ जिले के पचोर में बुधवार को आयोजित सपना चौधरी डांस नाईट के दौरान भगदड़ मचने के बाद पथराव हो गया जिसको लेकर पुलिस ने शो देखने आए लोगो पर लाठियां चला दी , जिससे दो लोग बुरी तरह घायल हो गए ।।
राजगढ़ जिले के पचोर में के.के.इवेंट झोन एंड प्रोडक्शन के द्वारा सपना चौधरी के स्टेज शो का आयोजन रखा गया , इस कार्यक्रम में आयोजकों ने टिकट के माध्यम से लगभग कई लाख रुपए खर्च कर सपना चौधरी को बुलाया था, लेकिन सपना चौधरी के कार्यक्रम को शुरू हुए 1 घण्टा भी नही हुआ था कि, कार्यक्रम में अव्यवस्थाओ के कारण अधिक भीड़ होने से लोग बीच-बीच मे खड़े हो रहे थे, जिसको लेकर दर्शको और कार्यक्रम में मौजूद पुलिस कर्मियों के बीच कहा सुनी हुई और पुलिस ने कुछ लोगो पर लाठियां चला दी, जिसके बाद कार्यक्रम में भगदड़ मच गई और कुछ लोगो ने पथराव कर दिया, भगदड़ मचते देख सपना चौधरी बीच में ही “शो” को छोड़ कर मंच से उतर कर वह से रवाना हो गई।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7
