Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / नोएडा के सेक्टर 12 मेट्रो हॉस्पिटल में भीषण आग, आग से अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल

नोएडा के सेक्टर 12 मेट्रो हॉस्पिटल में भीषण आग, आग से अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल

नोएडा के सेक्टर 12 स्थित मेट्रो हॉस्पिटल में भीषण आग लगी है। आग लगने से हॉस्पिटल में अफरा तफरी मच गई।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से अस्पताल में चारों ओर धुंआ-धुंआ नज़र आ रहा है। लोग खिड़कियों पर खड़े होकर मदद मांगते नज़र आ रहे हैं।


पास के कैलाश हॉस्पिटल से एम्बुलेंस मरीजों को लेने पहुंची हैं।
आग लगने की वजह से मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। सेक्टर 11 के मेट्रो हॉस्पिटल से भी एम्बुलेंस मंगाई गई हैं।

राहत और बचाव का काम तेजी से चल रहा है। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस भीड़ को हटाने और रास्ते खोलने में मदद कर रही है। कोई एम्बुलेंस या दमकल की गाड़ी जाम में न फंसे,इस बात का पुलिस पूरी तरह से ध्यान रख रही है और मौके से भीड़ को हटा रही है।

अभी तक हॉस्पिटल से नुकसान की खबर तो नहीं आ रही है लेकिन जिस तरह की भीषण आग हॉस्पिटल में लगी है इससे लग रहा है कि यहां काफी नुकसान हुआ होगा।
यह हार्ट स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल है। दूर-दूर से लोग यहां इलाज के लिए आते हैं।

अब तक करीब 30-40 लोग अस्पताल से सुरक्षित निकाल लिए गए हैं। इस हादसे के बाद मेट्रो अस्पताल के चेयरमैन डॉ. पुरुषोत्तम लाल ने बताया कि आग लगने के पीछे किसी साजिश की आशंका लग रही है। उन्होंने ये भी कहा कि सभी मरीज सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि आग बहुत छोटी थी। घटना के वक़्त वो हॉस्पिटल में ही मौजूद थे।

हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि आग कैसे लगी है और कितना नुकसान हुआ है। अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। इस वक्त मरीजों को सुरक्षित निकालने का काम चल रहा है।

बताया जा रहा है कि इस वक्त एक दर्जन से ज्यादा दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। यह आग अस्पताल की तीसरी और चौथी मंजिल पर लगी है। बता दें कि आग पिछले 40 मिनट से आग लगी हुई है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार जब आग लगी तो कुछ मरीजों का ऑपरेशन भी चल रहा था लेकिन इस दुर्घटना के बाद उन्हें भी निकालना पड़ा है। अस्पताल में जो मरीज गंभीर हैं उन्हें दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आग इतनी भीषण है कि आसपास का आसमान पूरा काला पड़ गया है। अस्पताल के शीशे तोड़कर लोगों को बचाने का काम चल रहा है। अब भी कई मरीज अस्पताल के अंदर फंसे हुए हैं।

*********

Khabar 24 Express


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

सचिन पायलट का वागड़ दौरा कल, साबला-आसपुर में भव्य स्वागत की तैयारियां तेज, शहरभर में लगे होर्डिंग और स्वागत द्वार

सचिन पायलट का वागड़ दौरा कल, साबला-आसपुर में भव्य स्वागत की तैयारियां तेज, शहरभर में लगे होर्डिंग और स्वागत द्वार

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading