Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / हरी मिर्च खाने के लाभ जानकर रह जायेंगे हैरान

हरी मिर्च खाने के लाभ जानकर रह जायेंगे हैरान

 

 

भारत में सब्जियों में स्वाद बढ़ाने के लिए मिर्च का बड़ा योगदान होता है। ऐसा कोई भारतीय होगा जो मिर्च से परहेज करता हो। और परहेज करे भी क्यों? मिर्च होती ही इतनी लाभकारी है।
लेकिन ठहरिये!! हर मिर्च का अपना स्वाद और लाभ है। जहाँ लाल मिर्च यानि सुखी मिर्च जो लाभ के साथ-साथ नुकसान भी करती है वहीँ हरी मिर्च फायदा ज्यादा पहुंचाती है।
भारत में खाने के साथ अगर साथ में हरी मिर्च न रखी होतो कहीं न कहीं कमी सी लगती है। हरी मिर्च में एक औषधी के समान है जिसमें शरीर के कई बीमारियों दूर करता है। हरी मिर्च में कई सारी स्वास्थ्य वर्धक गुण समाएं होते हैं, साथ ही हरी मिर्च में विटामिन सी, फाइबर्स, एंटी-बैक्टीरियल आदि गुण हैं। तो आइये जानते हैं आगे की स्लाइड्स पर तीखी हरी मिर्च के अनोखे लाभ के बारे में…

शोध के अनुसार-हरी मिर्च में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाता है और कैंसर से लडने में मददगार साबित होती है।

मिर्च के सेवन से भूख कम लगती है और बार-बार खाने की इच्छा नहीं होती जिससे वजन बढने का खतरा कम ही रहता है।
हरी मिर्च में मौजूद तत्वों से त्वचा साफ बनी रहती है और कील-मुंहासे नहीं होते हैं।

हरी मिर्च में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेट्स फ्री रैडीकल्स से शरीर की कोशिकाओं को पहुंंचने वाले नुकसान से रक्षा करने में मदद करती हैं।

हरी मिर्च डाइटरी फाइबर का एक बेस्ट स्त्रोत होते हैं जो शरीर में से विषैले तत्व बाहर निकालने में मददगार साबित होती हैं।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

“कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी”

"कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी"

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading