Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / भारत को चीन की खुली धमकी, पाकिस्तान के आग्रह ओर कश्मीर में घुस सकती है तीसरे देश की सेना

भारत को चीन की खुली धमकी, पाकिस्तान के आग्रह ओर कश्मीर में घुस सकती है तीसरे देश की सेना

 

 

पहले भारतीय सीमा में घुसने का दुःसाहस, फिर भारतीय सीमा पर बनी चौकियां तोड़ने का दुःसाहस, फिर भारतीय जवानो से धक्का मुक्की करने का दुःसाहस और अब कश्मीर में अपनी सेना भेजने के लिए धमकी भरा दुःसाहस। ये चीन है या दुःसाहस।
चीन पाकिस्तान की तरह दुःसाहस पर दुःसाहस किये जा रहा है और हमारे भारतीय नेता हैं कि वो पहले की तरह कड़े शब्दों में निंदा किये जा रहे हैं।
अरुण जेटली जी हास्यपद तरीके से चीन को जबाव देते हुए कह रहे हैं कि हम 1962 वाले भारत नही हैं, तो चीन ने कहा कि हम कौनसे अब 1962 वाले हैं।
ये भारतीय नेता ना जाने सीधे तरीके से उन्हीं की जुबान में जबाव देना कब जानेंगे।

अब चीन भारत को खुले तौर पर धमकी देर रहा है उसका कहना है कि पाकिस्तान के आग्रह पर किसी ‘तीसरे देश’ की सेना भी कश्मीर में घुस सकती है। इसके लिए वही तर्क इस्तेमाल किया जा सकता है जिसे आधार बनाकर भारतीय सेना ने भूटान की ओर से सिक्किम सेक्टर के दोकलम में चीनी सेना को सड़क निर्माण करने से रोका। एक चीनी थिंकटैंक के विश्लेषक ने रविवार को यह बात कही।
चाइना वेस्ट नॉर्मल यूनिवर्सिटी में भारतीय अध्ययन केंद्र के निदेशक लांग जिंगचुन ने ‘ग्लोबल टाइम्स’ में लिखे अपने लेख मे कहा, ‘अगर भारत से भूटान के क्षेत्र को बचाने का आग्रह किया भी जाता है तो यह उसके स्थापित क्षेत्र तक ही सकता है, विवादित क्षेत्र तक नहीं। वरना, भारत के तर्क के हिसाब से अगर पाकिस्तान सरकार अनुरोध करे तो तीसरे देश की सेना भारत नियंत्रित कश्मीर सहित भारत और पाक के बीच के विवादित क्षेत्र में घुस सकती है।’

दोकलम विवाद से बढ़ी तनातनी के बाद चीन के सरकारी मीडिया ने भारत की आलोचना करते हुए कई लेख प्रकाशित किए हैं, लेकिन पहली बार इस संदर्भ में पाकिस्तान और कश्मीर को लाया गया है। सिक्किम सीमा पर भारतीय सेना और चीनी सेना में तनातनी के बाद दोनों देशों के बीच तल्खी बढ़ गई है। भारत ने दोकलम से पीछे हटने से साफ इनकार करते हुए वहां तंबू गाड़कर लंबे समय तक मौजूदगी का साफ संकेत दे दिया है।
संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन

भारतीय विदेश मंत्रालय के 30 जून को जारी बयान का जिक्र करते हुए लेख में कहा गया है, ‘भारतीय सैनिकों ने भूटान की मदद के नाम पर चीन के इलाके में प्रवेश किया, लेकिन घुसपैठ का मकसद भूटान का इस्तेमाल करते हुए भारत की मदद करना है।’

लेख में कहा गया है, लंबे समय से भारत अंतरराष्ट्रीय समानता और दूसरे के अंदरूनी मामलों में दखल न देने की बात करता रहा है, लेकिन वह दक्षिण एशिया में आधिपत्य वाली कूटनीति अपना रहा है। यह संयुक्त राष्ट्र चार्टर का गंभीर उल्लंघन और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के बुनियादी मानदंडों को कम करने जैसा है।

भूटान ट्राइ जंक्शन के पास दोकलम क्षेत्र में भारत और चीन की सेनाओं के बीच तनातनी बनी हुई है। चीनी सेना ने इस क्षेत्र में सड़क बनाने की कोशिश की थी, जिसे भारतीय सेना ने रुकवा दिया। इस क्षेत्र का भारतीय नाम दोक ला है। भूटान इसे दोकलम कहता है। चीन इसे अपने डोंगलांग क्षेत्र का हिस्सा बताता है। भारत और चीन के बीच जम्मू-कश्मीर से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक की 3,488 किलोमीटर लंबी सीमा का 220 किलोमीटर लंबा हिस्सा सिक्किम में पड़ता है।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- ‘बात बंद कर दी थी’, एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- 'बात बंद कर दी थी', एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe