महाराष्ट्र के जलगांव जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। एरंडोल तहसील के पद्मालय शिवार जंगल में एक अज्ञात महिला की अधजली लाश मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
महाराष्ट्र के जलगांव जिले की एरंडोल तहसील के पद्मालय शिवार जंगल इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब स्थानीय लोगों ने जंगल के अंदर एक महिला का आधा जला हुआ शव देखा।
शव की हालत बेहद भयावह थी, जिससे साफ अंदेशा जताया जा रहा है कि महिला की पहले हत्या की गई और फिर सबूत मिटाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की गई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद एरंडोल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृत महिला की पहचान नहीं हो पाई है, जिससे यह मामला पूरी तरह ब्लाइंड मर्डर बन गया है।
इसी वजह से मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया है। जंगल और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है ताकि कोई सुराग मिल सके।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि महिला को जंगल तक कैसे लाया गया, घटना के समय कोई संदिग्ध गतिविधि देखी गई या नहीं, और कहीं यह मामला किसी पुराने विवाद या अपराध से तो जुड़ा नहीं है। आसपास के गांवों में लापता महिलाओं की जानकारी भी खंगाली जा रही है।
फिलहाल पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती मृत महिला की पहचान करना और इस खौफनाक वारदात के पीछे के आरोपी तक पहुंचना है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, इस सनसनीखेज मामले से जुड़े और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।
Bureau Report : Rajendra Parse, Khabar 24 Express
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7