Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / सेहत का चना या कैंसर का ज़हर? चमकदार भुने चने से सावधान, वरना मौत निश्चित है

सेहत का चना या कैंसर का ज़हर? चमकदार भुने चने से सावधान, वरना मौत निश्चित है

Crime Report | Zishan Alam | Gorakhpur News | Khabar 24 Express

जो चना आप रोज़ सेहत के नाम पर खाते हैं, वही चना अब कैंसर की वजह बन सकता है। जी हां, भुने चने को चमकदार और आकर्षक दिखाने के लिए मुनाफाखोर उसमें जहरीला केमिकल ऑरामाइन मिला रहे हैं।

गोरखपुर के बाद अब कानपुर में भी सैकड़ों क्विंटल ऑरामाइन से रंगा भुना चना पकड़ा गया है। सवाल ये है कि आखिर यह ज़हरीला चना बाजार तक कैसे पहुंचा, और क्या आप भी अनजाने में इसे खा चुके हैं?

UP के गोरखपुर में लालडिग्गी के पास एक गोदाम पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापा मारकर 730 बोरी भुना चना जब्त किया था। मौके पर मौजूद फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स मोबाइल लैब से जांच की गई, जिसमें चने में प्रतिबंधित ऑरामाइन केमिकल की पुष्टि हुई।

जब्त किए गए चने की कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई गई है। इस चने को बाजार में उतारने की पूरी तैयारी थी, जिससे बड़ी आबादी की सेहत खतरे में पड़ सकती थी।

वहीं कानपुर में बिनगवां स्थित बाबा बैजनाथ ट्रेडर्स के गोदाम पर एफएसडीए की टीम ने छापा मारकर 1240 बोरी यानी करीब 372 क्विंटल ऑरामाइन से रंगा भुना चना जब्त किया। इस स्टॉक की अनुमानित कीमत 33 लाख 48 हजार रुपये है।

जांच में सामने आया कि यह खेप मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से मंगवाई गई थी और जीएसटी बिल के साथ खरीदी गई थी, जिससे यह साफ हो गया कि मिलावट का यह खेल एक संगठित अंतरराज्यीय नेटवर्क के जरिए चल रहा है।

ऑरामाइन एक खतरनाक सिंथेटिक डाई है, जिसका इस्तेमाल कपड़े और कागज रंगने में होता है, लेकिन खाने में इसका इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित है।

डॉक्टरों के मुताबिक, इसके सेवन से लिवर और मूत्राशय के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है, साथ ही किडनी, पेट, आंखों और सांस से जुड़ी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

सवाल अब ये है कि क्या सिस्टम इस ज़हरीले नेटवर्क को पूरी तरह तोड़ पाएगा, और क्या आम लोगों की थाली सुरक्षित रह पाएगी?

ऐसी ही ज़मीन से जुड़ी, आपकी सेहत और सुरक्षा से जुड़ी हर बड़ी खबर सबसे पहले जानने के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें और वीडियो को शेयर जरूर करें।


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

Mumbai Family Death Mystery: Watermelon Not the Cause Behind 4 Deaths, Forensic Probe Reveals Shocking Details

Mumbai Family Death Mystery: Watermelon Not the Cause Behind 4 Deaths, Forensic Probe Reveals Shocking Details

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading