Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Rajasthan में हथेली पर लिख दिया मंत्री Kirodi Lal Meena ने आदेश, Video Viral

Rajasthan में हथेली पर लिख दिया मंत्री Kirodi Lal Meena ने आदेश, Video Viral

राजस्थान ब्यूरो | जगदीश तेली | जयपुर

राजस्थान की सियासत से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश में हलचल मचा दी है।

एक मंत्री ने जनता को भरोसा दिलाने के लिए न फाइल उठाई, न कागज मंगवाया, बल्कि सीधे एक महिला की हथेली पर ही अपना आदेश लिख डाला, और वही पल अब सोशल मीडिया पर तूफान बन चुका है।

मामला है Rajasthan के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का। मंत्री किरोड़ी लाल मीणा सोमवार को Jaipur में एयरपोर्ट रोड पर चाय की एक थड़ी पर जनसुनवाई कर रहे थे।

जैसे ही लोगों को इसकी भनक लगी, मौके पर समस्याओं का अंबार लग गया। इसी दौरान Dausa जिले के Sikrai की रहने वाली एक महिला ने गोशाला की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत रखी।

महिला ने बताया कि गोशाला की जमीन पर लोग जबरन कब्जा कर रहे हैं और कोई सुनवाई नहीं हो रही। मंत्री ने तुरंत कहा कि कोई भी गोशाला के काम को नहीं रोकेगा।

जब महिला ने आशंका जताई कि अधिकारी बात नहीं मानेंगे, तो मंत्री ने जो किया, वह अब इतिहास बन चुका है। उन्होंने महिला की हथेली पर पेन से साफ-साफ लिख दिया – कोई भी गोशाला के कार्य को नहीं रोकेगा, और नीचे अपने हस्ताक्षर कर दिए।

मंत्री ने वहीं बैठे-बैठे अधिकारियों को फोन कर निर्देश भी दिए और साफ कहा कि गोशाला से जुड़े किसी भी कार्य में बाधा नहीं आनी चाहिए। इस दौरान जनसुनवाई में बिजली और पेयजल से जुड़ी कई शिकायतें भी आईं, जिन पर भी मंत्री ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

हथेली पर लिखा गया मंत्री का ये आदेश मौके पर मौजूद लोगों के लिए तो चौंकाने वाला था ही, लेकिन अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और लोग मंत्री के इस अनोखे अंदाज पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

अब सवाल यही है कि क्या हथेली पर लिखा यह आदेश जमीन पर भी उतना ही असर दिखाएगा, या फिर यह सिर्फ एक वायरल वीडियो बनकर रह जाएगा।

अगर आप चाहते हैं ऐसी ही एक्सक्लूसिव और सबसे तेज़ खबरें सबसे पहले, तो अभी चैनल को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें और शेयर ज़रूर करें।

राजस्थान ब्यूरो | जगदीश तेली | जयपुर


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

आईफोन की जिद पूरी करने के लिए पहाड़ी पर पहुंचा बेटा, बचाने की कोशिश में माता-पिता समेत तीनों की मौत; छत्रपति संभाजीनगर में दर्दनाक हादसा

आईफोन की जिद पूरी करने के लिए पहाड़ी पर पहुंचा बेटा, बचाने की कोशिश में माता-पिता समेत तीनों की मौत; छत्रपति संभाजीनगर में दर्दनाक हादसा

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading