Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / रायबरेली में SIR प्रक्रिया तेज, सभासद राम खेलावन बारी घर-घर जाकर कर रहे हैं मतदाताओं को जागरूक

रायबरेली में SIR प्रक्रिया तेज, सभासद राम खेलावन बारी घर-घर जाकर कर रहे हैं मतदाताओं को जागरूक

रिपोर्ट जीशान आलम | रायबरेली प्रतिनिधि | खबर 24 एक्सप्रेस

रायबरेली में मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया ने अब रफ्तार पकड़ ली है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद SIR अभियान को तेज किया गया है।

इसी कड़ी में वार्ड स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जहां सभासद राम खेलावन बारी खुद घर-घर जाकर लोगों से फॉर्म भरवा रहे हैं।

इस अभियान में वरिष्ठ समाजसेवी योगेंद्र श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। पूरी खबर आपको दिखाते हैं।

रायबरेली में Special Intensive Revision यानी SIR की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद अब बूथ लेवल ऑफिसर और जनप्रतिनिधि मिलकर घर-घर पहुंच रहे हैं।

वार्ड सभासद राम खेलावन बारी ने बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए वे बीएलओ के साथ मिलकर लगातार फॉर्म भरवा रहे हैं। उनके वार्ड में अब तक करीब 75 प्रतिशत फॉर्म भरे जा चुके हैं और उन्हें आयोग की वेबसाइट पर अपलोड भी किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं के फॉर्म अभी बचे हैं, उन्हें जल्द पूरा कराया जाएगा। SIR प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदाताओं को कई तरह की सहूलियत मिलेगी। वहीं उन्होंने अपील की कि जिन लोगों ने अभी तक अपने फॉर्म नहीं भरे हैं, वे अपने बीएलओ से फॉर्म लेकर भरें और तुरंत वापस जमा करें ताकि उनका डिजिटाइजेशन समय पर हो सके।

इस दौरान समाजसेवी योगेंद्र श्रीवास्तव भी मौजूद रहे और उन्होंने लोगों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की।

रायबरेली में तेजी से चल रही SIR प्रक्रिया से साफ है कि इस बार मतदाता सूची को पूरी तरह से अपडेट और पारदर्शी बनाने पर खास जोर दिया जा रहा है।

ऐसी ही हर छोटी बड़ी खबर सबसे पहले देखने के लिए चैनल को अभी सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें और शेयर जरूर करें।

रिपोर्ट जीशान आलम | रायबरेली प्रतिनिधि | खबर 24 एक्सप्रेस


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

प्रभाग 35 में नया चेहरा, बड़ा भरोसा: पहली बार मैदान में उतरे रमेश भंडारी, भाजपा का मजबूत दावेदार

प्रभाग 35 में नया चेहरा, बड़ा भरोसा: पहली बार मैदान में उतरे रमेश भंडारी, भाजपा का मजबूत दावेदार

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading