Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Viral Sach : वो अवैध बार-रेस्टोरेंट स्मृति ईरानी की बेटी का ही निकला, जिसमें परोसा जा रहा था बीफ

Viral Sach : वो अवैध बार-रेस्टोरेंट स्मृति ईरानी की बेटी का ही निकला, जिसमें परोसा जा रहा था बीफ

कांग्रेस पार्टी ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि उनकी बेटी गोवा में अवैध रूप से बार चला रही हैं। हालांकि उनके आरोपों पर पलटवार करते हुए ईरानी ने कहा कि ये आरोप बेबुनियाद हैं। उन पर ऐसे आरोप इसलिए लगाए गए क्योंकि उन्होंने अमेठी में राहुल गांधी को हराया। अब कांग्रेस ने उनकी बेटी का एक वीडियो शेयर किया है। और तंज कसा है कि जिन लोगों को अभी भी भ्रम है, वो कंफर्म हो जाएं।

वैसे वीडियो में साफ देखा और सुना जा सकता है कि कैसे स्मृति ईरानी की बेटी स्वीकार कर रही हैं कि यह बार उन्हीं का है। और वो ही इस बार रेस्टोरेंट को संचालित कर रही हैं। बार में बीफ परोसने की बात को भी वो स्वीकार कर रही हैं। वो अलग बात है कि सच्चाई सामने होने के बाद भी वीडियो को झुंठलाया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी पर गोवा में अवैध रूप से बार चलाने के कांग्रेस के आरोपों के बाद विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस ने पीएम मोदी से ईरानी को कैबिनेट से हटाने की मांग की है। कांग्रेस ने यह आरोप आरटीआई दस्तावेजों को आधार बनाकर लगाए हैं। अब मामले में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पलटवार किया है। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कांग्रेस के खिलाफ कोर्ट जाने की चेतावनी दी और कहा कि उनकी बेटी 18 साल की है। न वो राजनीति में है और न ही बार चलाती है। वो कॉलेज की एक छात्रा है।

अब कांग्रेस नेता बीवी श्रीनिवास ने ट्वीट करके ईरानी पर फिर हमला बोला। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने दावा किया कि गोवा में रेस्टोरेंट चलाने का दावा कर रही हैं। (लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो की तथ्यता की पुष्टि नहीं करता है। न ही यह कि यह कब बनाया गया था।) कांग्रेस नेता ने एक वीडियो ट्वीट किया जिसमें जोइश ईरानी को गोवा में एक रेस्तरां के बारे में बात करते हुए दिखाया गया है।

वीडियो में वो कह रही हैं कि गोवा भारत का पर्यटन केंद्र है। आप स्थानीय रेस्तरां में गोवा के व्यंजन पा सकते हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय भोजन यहां पिछड़ रहा है। बीवी श्रीनिवास ने कहा, “भाजपा के कुछ सदस्य बेशर्मी से दावा कर रहे हैं कि बार के मालिक ‘तुलसी’ जी (स्मृति ईरानी) की बेटी नहीं है, यह वीडियो उनके लिए है।”

गौरतलब है कि आज ही कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस उनकी बेटी को इसलिए निशाना बना रही है क्योंकि वो गांधी फैमिली के खिलाफ बोलती रही हैं। यह सब गांधी फैमिली के इशारे पर हो रहा है। स्मृति ईरानी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, “18 साल की लड़की के चरित्र हनन के लिए कांग्रेसी जिम्मेदार हैं। उनकी एकमात्र गलती यह है कि राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी के बारे में बात करती है।” भाजपा नेता ने कहा, “मेरी बेटी कॉलेज में पढ़ती है। वह बार नहीं चलाती है। कृपया कागजात देखें। मेरी बेटी का नाम कहां है?

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि ईरानी की बेटी को न तो लाइसेंस की जरूरत है और न ही किसी कागजात की। अगर उनकी बेटी सही है तो स्मृति ईरानी ने अपनी बेटी के बार को तारीफ क्यों की? इतना ही नहीं कांग्रेस ने इल्जाम लगाया है कि ठीक है हम स्मृति ईरानी की बेटी को सच मान लेते हैं और हम अपने आपको झूंठा साबित कर लेते हैं लेकिन इस वीडियो की सत्यता पर स्मृति ईरानी क्या कहेंगी जिसमें उनकी बेटी खुद खाने के मेन्यू को बता रही है जिसमें वो साफ कह रही है कि पोर्क और बीफ भी रेस्टोरेंट में है।

खैर सच्चाई जो भी हो, हम सिर्फ इतना कहेंगे कि सच्चाई जो भी होगी एक दिन जनता के सामने आ ही जायेगी। ये वही स्मृति ईरानी हैं जिन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को बार बाला कहा था, बीजेपी नेताओं ने तो न जाने क्या-क्या कहा था। यह समय चक्र है और भारतीय राजनीति। कब क्या सामने आ जाए यह कहा नहीं जा सकता है।

ब्यूरो रिपोर्ट : खबर 24 एक्सप्रेस, गोवा


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- ‘बात बंद कर दी थी’, एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- 'बात बंद कर दी थी', एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading