
.
दूसरी लहर का प्रकोप अभी पूरी तरह थमा नहीं था कि अब तीसरी लहर की दस्तक ने देश को फिर से सकते में डाल दिया है। पिछले कुछ दिनों से मामलों में रोज वृद्धि देखने को मिल रही है वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतवानी के बाद लोगों की चिंता और बढ़ गयी है।
देश में बुधवार को कोरोना के मामले में मंगलवार के मुकाबले 12 हजार से अधिक की वृद्धि हो गई जिसने लोगों के साथ-साथ सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 37,593 नए मामले आए हैं जबकि 648 लोगों की मौत हो गई। वहीं 34,169 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3,22,327 है। वहीं देश में कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,35,758 हो गई है वहीं कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या 3,17,54,281 हो गई है।
.
.

.
मंगलवार को बीते 24 घंटे में 25,467 नए मामले सामने आए थे जबकि 354 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 39 हजार से ज्यादा मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। वहीं कल सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 3.19 लाख थी। वहीं देश भर में मंगलवार तक 58.89 करोड़ से ज्यादा कोरोना के टीके लगाए गए थे। जबकि कल बीते 24 घंटों में 63.85 लाख वैक्सीन की डोज लगाई गई थीं।
बात करें केरल की तो यहां बीते 24 घंटे में कोरोना के 24,296 नए मामले सामने आए हैं। जिससे राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 38,51,984 हो गई। जबकि 173 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 19,757 पर पहुंच गई।
.
.

.
इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने अहम जानकारी देते हुए कहा कि देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 0.99 फीसदी हैं। वहीं दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.10 फीसदी है, दैनिक पॉजिटिविटी रेट पिछले 30 दिनों से 3 फीसदी से कम है।
साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को चेतवानी जारी करते हुए कहा है कि अगर लोगों ने सावधानी नहीं बरती तो अक्टूबर से कोरोना के मामलों में बेतहाशा वृद्धि देखने को मिल सकती है। और यह दूसरी लहर जितनी ही खतरनाक हो सकती है।
.
साथ ही आपके लिए एक चेतवानी: कोरोना से मदद के लिए अगर आप सरकार के भरोसे हैं तो 2020 से अबतक का पूरा आंकलन कर लीजिए। अगर फिर भी आपको लगता है कि सरकार बचा लेगी तो आप सरकार के भरोसे रहिये, बस दूसरों की जान खतरे में मत डालिये। आप खुद अपनी सुरक्षा कर सकते हैं, सरकार केवल आपको चेतवानी देगी और जब ज्यादा केस बढ़ जाएंगे तो लॉकडाउन और पुलिस का डंडा ये सरकार की ओर से आपको मदद मिलेगी।
.
.
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7