Bulandshahr Breaking News | Bureau Report Lokendra Raj Singh | Khabar 24 Express
बुलंदशहर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां CMO कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा हुआ। मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि सुरक्षाकर्मी के साथ सरेआम मारपीट कर दी गई। सरकारी दफ्तर के बाहर हुई इस दबंगई से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आइए बताते हैं पूरा मामला।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गार्ड ने कार्यालय के बाहर रास्ता अवरुद्ध होने पर ई-रिक्शा हटाने को कहा। इसी बात पर चालक भड़क गया और देखते ही देखते कहासुनी हाथापाई में बदल गई। आरोप है कि चालक और उसकी पत्नी ने मिलकर गार्ड के साथ सरेआम मारपीट की।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने आरोपी ई-रिक्शा चालक और उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर कोतवाली नगर भेज दिया।
सरकारी दफ्तर के बाहर इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजर पुलिस की आगे की कार्रवाई पर टिकी है।
फिलहाल आरोपी हिरासत में हैं और पुलिस जांच में जुटी है। देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कानूनी कार्रवाई होती है।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7