Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Bulandshshr Breaking News: तेज रफ्तार दिल्ली नंबर कार की टक्कर से मजदूर की मौत, एक गंभीर

Bulandshshr Breaking News: तेज रफ्तार दिल्ली नंबर कार की टक्कर से मजदूर की मौत, एक गंभीर

Bulandshshr Breaking News | ब्यूरो रिपोर्ट: लोकेन्द्र राज सिंह | खबर 24 एक्सप्रेस



जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के अमरगढ़ रोड पर सुबह 4:30 बजे हादसा, ईंट भट्टे पर काम करने जा रहे थे दोनों युवक

बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं।

अमरगढ़ रोड स्थित गांव रूठा पूठा के पास तेज रफ्तार दिल्ली नंबर की वैगन आर कार ने सामने से दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा सुबह करीब 4:30 बजे का बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार हर्षवर्धन उर्फ हर्षु (42 वर्ष), पुत्र पूरन चंद, निवासी मोहल्ला लोधान थाना जहांगीराबाद, अपने साथी शाहिद (लगभग 46 वर्ष), पुत्र शमशाद, निवासी मोहल्ला पाटक नई बस्ती के साथ ईंट भट्टे पर काम करने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि हर्षवर्धन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शाहिद को गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

गंभीर रूप से घायल शाहिद को प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है तथा मामले की जांच जारी है।

इस दर्दनाक हादसे से इलाके में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खबर 24 एक्सप्रेस की टीम मामले पर नजर बनाए हुए है, जैसे ही कोई नई अपडेट आएगी, आपको सबसे पहले जानकारी दी जाएगी।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading