Bureau Report: Lokendra Raj Singh | Khabar 24 Express

बुलन्दशहर: जिले के सलैमपुर थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे से करीब 100 मीटर अंदर गांव के बम्बे के पास एक 64 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ।
ग्रामीणों ने शव को देख तुरंत डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार, मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने तत्काल सलैमपुर थाना पुलिस को सूचित किया। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।
बताया जा रहा है कि प्रहलाद सिंह थाना छतारी क्षेत्र के गांव सम्मानपुर के निवासी थे और 7 फरवरी से अपने घर से लापता थे। वह गांव में तीन से चार बार प्रधान रह चुके थे। इसके अलावा वह करीब चार वर्ष पूर्व डिबाई से प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे। वर्तमान में वह बुलन्दशहर के आवास विकास चौकी के निकट अपने निजी मकान में रह रहे थे।
मौके पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य एकत्र करने शुरू कर दिए हैं। एसपी सिटी शंकर प्रसाद भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
Khabar 24 Express पर पढ़ते रहिए बुलन्दशहर की हर बड़ी और विश्वसनीय खबर।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7