नागपुर महानगर पालिका चुनाव के प्रचार का आज आखिरी दिन है और इसी निर्णायक दिन पर सियासी सरगर्मी अपने चरम पर नजर आई। शहर से लेकर वार्ड स्तर तक सभी दल और प्रत्याशी जनता तक पहुंचने के लिए पूरी ताकत झोंकते दिखे।
इसी कड़ी में प्रभाग 35 में एक जबरदस्त बाइक और कार रैली देखने को मिली, जहां संदीप गंवई के साथ रमेश भंडारी, विशाखा मोहोड़ और पूजा भुगवाकर एक साथ नज़र आए।
चारों प्रत्याशी प्रभाग की हर गली और हर मोहल्ले में पहुंचे। जगह-जगह फूलों की बारिश हुई, लोगों ने खुलकर स्वागत किया। संदीप गंवई हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन करते दिखे, वहीं रमेश भंडारी खुली जीप से लोगों को नमस्कार करते नजर आए।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7