नागपुर : Nagpur Municipal Corporation Election 2026 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज़ हैं। इसी बीच खबर 24 एक्सप्रेस लगातार हर प्रभाग में पहुंचकर ज़मीनी हकीकत जानने की कोशिश कर रहा है। इसी कड़ी में जब हमारी टीम प्रभाग 16 पहुंची, तो वहां का माहौल चौंकाने वाला नजर आया।
गली-मोहल्लों से बाजार तक, सिर्फ एक नाम
प्रभाग 16 की गलियों, दुकानों, चौक-चौराहों और आम मतदाताओं से बातचीत के दौरान एक ही नाम बार-बार सामने आया तारा ताई, यानी Tara Omprakash Yadav (लक्ष्मी यादव)। प्रभाग 16-B से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी यादव को लेकर जनता में जो उत्साह दिखा, उसने चुनावी समीकरणों पर सबका ध्यान खींच लिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लक्ष्मी यादव जमीन से जुड़ी नेता हैं और क्षेत्र के छोटे-बड़े मुद्दों पर हमेशा सक्रिय रही हैं। यही वजह है कि महिला मतदाता, युवा और बुजुर्ग सभी वर्गों में उनके नाम को लेकर एक खास भरोसा दिखाई दे रहा है।
“चुनाव नहीं, औपचारिकता जैसा माहौल”
लोग जिस आत्मविश्वास के साथ लक्ष्मी यादव के समर्थन की बात कर रहे हैं, उसे देखकर कई जगह ऐसा लगा मानो यह मुकाबला बेहद एकतरफा हो गया हो। कई मतदाताओं ने यहां तक कहा कि प्रभाग 16 में चुनाव सिर्फ औपचारिकता जैसा महसूस हो रहा है।
हालांकि, चुनाव लोकतंत्र की प्रक्रिया है और अंतिम फैसला मतदान के बाद ही सामने आता है। ज़मीनी माहौल कितना नतीजों में बदलेगा, यह देखना अभी बाकी है।
मतदान और नतीखों की तारीख
Nagpur Municipal Corporation चुनाव के तहत
15 जनवरी को मतदान होगा, जबकि 16 जनवरी को मतगणना और नतीजे घोषित किए जाएंगे।
क्यों अहम है प्रभाग 16?
प्रभाग 16 को नागपुर की राजनीति में अहम माना जाता है। यहां से मिलने वाला जनादेश न सिर्फ वार्ड स्तर पर, बल्कि पूरे Nagpur नगर निगम चुनाव के रुझानों की दिशा तय कर सकता है।
फिलहाल, ज़मीनी हकीकत यही इशारा कर रही है कि प्रभाग 16 में तारा ओमप्रकाश यादव उर्फ लक्ष्मी यादव सबसे मज़बूत दावेदार बनकर उभरी हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि जनता की यह आवाज़ 16 जनवरी को नतीजों में कितनी सच्ची साबित होती है।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7