Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर नागपुर में कार्यक्रम CM देवेंद्र फडणवीस और चंद्रशेखर बावनकुले रहे विशेष रूप से उपस्थित

बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर नागपुर में कार्यक्रम CM देवेंद्र फडणवीस और चंद्रशेखर बावनकुले रहे विशेष रूप से उपस्थित

ब्यूरो रिपोर्ट : विपिन कुत्तरमारे, नागपुर : नागपुर में जनजातीय गौरव वर्ष के अवसर पर क्रांतिसूर्य भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती बेहद धूमधाम से मनाई गई।

इस मौके पर राज्यस्तरीय आदिवासी सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री व नागपुर, अमरावती जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की प्रमुख मौजूदगी रही।

कार्यक्रम में बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और उनके प्रेरणादायी योगदान पर आधारित विशेष चित्रमय कॉफी टेबल बुक का लोकार्पण किया गया। साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मंच पर सम्मानित भी किया गया।

इस आयोजन की सफलता में पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। आदिवासी समाज के उत्थान और विकास के लिए उनकी निरंतर पहल तथा प्रशासनिक समन्वय ने इस महोत्सव को और भी प्रभावी व ऐतिहासिक बना दिया। उनकी सक्रिय उपस्थिति से आयोजन की भव्यता और बढ़ गई।

कार्यक्रम में आदिवासी विकास मंत्री डॉ. अशोक उइके, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण, आदिवासी विकास राज्यमंत्री इंद्रनील नाइक, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार, विधायक डॉ. आशीषराव देशमुख, विधायक संजय मेश्राम, राजे विरेंद्र शहाजी, पूर्व महापौर मायाताई इवनाते सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।

नागपुर में आयोजित यह महोत्सव न सिर्फ सांस्कृतिक विविधता का प्रतीक बना, बल्कि आदिवासी समाज के गौरव और पहचान को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण आयोजन साबित हुआ।


ब्यूरो रिपोर्ट : विपिन कुत्तरमारे, नागपुर


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- ‘बात बंद कर दी थी’, एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- 'बात बंद कर दी थी', एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading