
Khabar 24 Express Nagpur: नागपुर में पुलिस की गुप्त कार्रवाई ने पूरे शहर में हलचल मचा दी है! “ऑपरेशन शक्ति” के तहत बेलतरोडी के प्रमिला प्रकाश होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। देर रात हुई इस रेड में पुलिस ने तीन पीड़ित महिलाओं को आज़ाद कराया और दो दलालों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया।
क्राइम ब्रांच की सोशल सिक्योरिटी ब्रांच और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को जानकारी मिली थी कि प्रमिला प्रकाश होटल, प्लॉट नं. 10, डोबीनगर, बेंसा-पिपला रोड पर देह व्यापार का धंधा चल रहा है। जानकारी पक्की थी — और जैसे ही टीम ने होटल पर धावा बोला, वहां का नज़ारा देखकर सबके होश उड़ गए।
कमरों में ग्राहकों की कतारें थीं, महिलाएं मजबूरन इस गंदे खेल में धकेली जा रही थीं। पुलिस ने पंच साक्षियों की मौजूदगी में होटल की पूरी तलाशी ली।
छापे में पकड़े गए दो आरोपी हैं…
कंचन मोरेश्वर निमजे (28), निवासी गोलिबार चौक,
और
दीपक हेमंतकुमार शुक्ला (21), निवासी संत ताजुद्दीन बाबा नगर, बेंसा रोड।
आरोप है कि दोनों आरोपी पैसों के लालच में महिलाओं को फंसाकर जबरन जिस्मफ़रोशी में धकेल रहे थे। पुलिस ने मौके से ₹5,400 नकद, तीन मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक सामान ज़ब्त किया, जिसकी कुल कीमत करीब ₹65,900 आंकी गई है।
इस पूरे मामले में बेलतरोडी पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 143(2) और प्रीवेंशन ऑफ इम्मोरल ट्रैफिकिंग एक्ट (PITA) की धाराएं 3, 4, 5 और 7 के तहत केस दर्ज किया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर रविंदर कुमार सिंगल, संयुक्त आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी, अतिरिक्त सीपी (क्राइम) वसंत पर्देसी, डीसीपी (डिटेक्शन) राहुल मकनिकार और एसीपी (क्राइम ब्रांच) अभिजीत पाटिल के मार्गदर्शन में की गई।
ऑपरेशन का नेतृत्व पीआई राहुल शिरे ने किया, जिनके साथ कॉन्स्टेबल लक्ष्मण चावरे और क्राइम ब्रांच की विशेष टीम मौजूद थी।
“ऑपरेशन शक्ति” ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि नागपुर पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। देह व्यापार का अड्डा चलाने वालों पर अब शिकंजा कस चुका है और ये संदेश साफ है, अपराधियों के लिए शहर में अब कोई जगह नहीं।
Bureau Report : Khabar 24 Express, Nagpur
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7