Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Chandrashekhar Bawankule का ऐतिहासिक निर्णय, तुलजापुर में तुलजाभवानी मंदिर को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं

Chandrashekhar Bawankule का ऐतिहासिक निर्णय, तुलजापुर में तुलजाभवानी मंदिर को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं

आज हम आपको लेकर चलते हैं तुलजापुर, जहां महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने लिया है एक ऐतिहासिक फैसला। माँ तुलजाभवानी मंदिर और तुलजापुर नगरी के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार की ओर से करोड़ों रुपये का विशेष निधि मंजूर किया गया है।
तुलजापुर के भवानी तीर्थकुंड पर भव्य नागरिक सत्कार समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने खुद उपस्थित रहकर इस निर्णय की घोषणा की। वर्षों से लंबित यह विकास आराखड़ा अब साकार होने जा रहा है, जिससे ना केवल मंदिर परिसर का कायापलट होगा, बल्कि श्रद्धालुओं को भी बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

चंद्रशेखर बावनकुले ने इस मौके पर कहा कि यह केवल एक विकास योजना नहीं, बल्कि आस्था का सम्मान है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में तुलजापुर न केवल एक आध्यात्मिक केंद्र के रूप में उभरेगा, बल्कि पर्यटन और संस्कृति की दृष्टि से भी नई ऊंचाइयों को छुएगा।

इस समारोह में तुलजापुर क्षेत्र की कई सामाजिक संस्थाएं, महंतगण, विधायक रणजगजीतसिंह पाटिल, पूर्व विधायक मधुकरराव चव्हाण, सुजीतसिंह ठाकुर, संजय कौडगे, बाळासाहेब शिंदे और अन्य कई मान्यवर उपस्थित रहे।

स्थानीय जनता में इस फैसले को लेकर भारी उत्साह देखा गया। लोगों ने राजस्व मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि वर्षों पुरानी मांग को पूरा कर उन्होंने सच्चे अर्थों में माँ तुलजाभवानी की सेवा की है।

कार्यक्रम का समापन जय भवानी के नारों के साथ हुआ, और पूरे परिसर में भक्ति, आस्था और गर्व का माहौल देखने को मिला।

फिलहाल इस बड़ी खबर में इतना ही। आप बने रहिए खबर 24 एक्सप्रेस के साथ, क्योंकि हम लाते हैं आपके लिए राज्य की हर छोटी-बड़ी, सही और असरदार खबर सबसे पहले।

ब्यूरो रिपोर्ट : आकाश ढाके, तुलजापुर

खबरों के लिए संपर्क करें : +919543663551


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

“कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी”

"कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी"

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading