Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Chandrashekhar Bawankule का कटाक्ष ‘Sanjay Raut की किताब का नाम ‘नरकातला राऊत’ होना चाहिए

Chandrashekhar Bawankule का कटाक्ष ‘Sanjay Raut की किताब का नाम ‘नरकातला राऊत’ होना चाहिए

महाराष्ट्र की राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने शिवसेना उद्धव गुट के वरिष्ठ नेता संजय राऊत पर तीखा हमला बोला है।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए बावनकुले ने राऊत की चर्चित किताब ‘नरकातला स्वर्ग’ यानी “नरक में स्वर्ग”को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “इस किताब का असली नाम ‘नरकातला राऊत’ होना चाहिए।”

बावनकुले के इस बयान को न सिर्फ एक कटाक्ष के रूप में देखा जा रहा है, बल्कि यह उद्धव ठाकरे गुट पर भाजपा के तीखे राजनीतिक हमलों की कड़ी के रूप में भी समझा जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि संजय राऊत बार-बार झूठी बयानबाजी कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, और उनकी किताब में भी वही प्रवृत्ति दिखाई देती है।

हालांकि, इस बयान पर संजय राऊत की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह बयान राजनीतिक हलकों में काफी चर्चा का विषय बन सकता है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि महाराष्ट्र में आगामी स्थानीय चुनावों को देखते हुए बयानबाजी का स्तर और तीखा होता जा रहा है।

वहीं बता दें कि चंद्रशेखर बावनकुले महाराष्ट्र में एक चर्चित चेहरा और और उन्हें साफ छवि वाला व्यक्ति माना जाता है। विदर्भ में इनका काफी वर्चस्व है। साथ ही महाराष्ट्र के लोग चंद्रचेखर बावनकुले को काफी आदर्श भाव से देखते हैं।
इसीलिए उनके बयान बड़े ही सोच समझकर दिए जाने वाले बयान होते हैं। क्योंकि संजय राउत कई बार अपने अनर्गल बयानों के लिए जाने गए हैं।

खैर अब देखने वाली बात यह होगी कि संजय राऊत या उद्धव ठाकरे गुट इस बयान का क्या जवाब देते हैं।

लेकिन फिलहाल चंद्रशेखर बावनकुले जा यह बयान चर्चा का विषय बन गया है और वहीं लोगों ने संजय राउत तो ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

ब्यूरो रिपोर्ट : विपिन कुत्तरमारे


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

भडगावच्या तहसीलदार शितल सोलाट यांची SDM पदावर पदोन्नती; आपले सरकार सेतू सेवा केंद्राकडून सत्कार

भडगावच्या तहसीलदार शितल सोलाट यांची SDM पदावर पदोन्नती; आपले सरकार सेतू सेवा केंद्राकडून सत्कार

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading