Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bollywood / उत्तराखंड की मशहूर लोक गायिका और समाज सेविका Soniya Anand Rawat ने थामा कांग्रेस का हाथ, लड़ सकती हैं यहां से चुनाव

उत्तराखंड की मशहूर लोक गायिका और समाज सेविका Soniya Anand Rawat ने थामा कांग्रेस का हाथ, लड़ सकती हैं यहां से चुनाव


उत्तराखंड की मशहूर लोक गायिका और समाज सेविका सोनिया आनंद रावत ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। बता दें कि सोनिया आनंद रावत भाजपा के बड़े नेता और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की बेहद करीबी बताई जाती हैं। साथ ही सोनिया आनंद रावत को लोग बेहद मानते हैं। अब ऐसे में सोनिया का कांग्रेस जॉइन करना उत्तराखंड कांग्रेस के लिए एक मजबूत कदम बताया जा रहा है। सोनिया आनंद रावत के चुनाव लड़ने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। लोगों का कहना है कि यदि सोनिया रावत चुनाव लड़ती हैं तो उनकी जीत निश्चित है।

बता दें कि प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव एवं पीसीसी चीफ गणेश गोदियाल की मौजूदगी में सोनिया कांग्रेस में शामिल हो गईं। उन्हें सदस्यता दिलाने के दौरान कई और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

सोनिया आनंद रावत को कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की करीबी बताया जाता है। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और जनता से जुड़े मुद्दे हमेशा उठाती रहती हैं। उनके अच्छे खासे फॉलोअर्स हैं। वह राज्य से जुड़े सामाजिक कार्यों का हिस्सा भी बनती रहती हैं। सबसे बड़ी बात है कि सोनिया आनंद रावत का लोगों के साथ जुड़ाव बहुत ही अच्छा है। सोनिया को कई बार लोगों की मदद करते हुए भी देखा जा सकता है।

अब ऐसे में सोनिया के राजनीति में आने से लोग भी उनके पक्ष में प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि सोनिया आनंद रावत के राजनीति में आने की चर्चा बीते दिनों तभी शुरू हो गई थी जब उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर अपने फैन्स से प्रश्न किया था कि क्या उन्हें राजनीति में आना चाहिए या नहीं। मंगलवार को देहरादून स्थित कांग्रेस भवन में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने जब सोनिया आनंद रावत को कांग्रेस का सदस्य बनाया तो यह चर्चा सच भी साबित हो गई। राजनीतिक गलियारों में चर्चा यह भी है कि कांग्रेस उन्हें मसूरी विधानसभा सीट से प्रत्याशी के तौर पर उतार सकती है।

बता दें कि सोनिया आनंद रावत उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं को दर्शाने वाले वीडियो गीतों में भी नजर आती रहती हैं।

सोनिया आनंद रावत से उत्तराखंड के लोग बेहद लगाव मानते हैं। वे अक्सर सभाओं व आयोजनों में भी नज़र आती रहती हैं।

खैर जो भी हो लेकिन सोनिया आनंद रावत का कांग्रेस पार्टी जॉइन करना यह उत्तराखंड कांग्रेस के लिए काफी अच्छा माना जा रहा है।
अब ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले समय में कुछ और बड़े नेताओं व सोशल एक्टिविस्ट को कांग्रेस जॉइन करते देखा जा सकता है।

यह खबर आपको कैसी लगी अपनी राय जरूर दें। इस खबर से संबंधित यदि कोई शिकायत है या सुझाव है तो जरूर बताएं। अगर आप यूट्यूब पर हमारी ख़बरें देख रहे हैं तो खबरों को लाइक करना, शेयर करना व हमारे चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें। अगर किसी के साथ कोई भी घटना घट रही है जिससे आप परेशान हैं या पीड़ित हैं। आप तुरंत हमारे व्हाट्सएप नम्बर पर जानकारी दे सकते हैं।
धन्यवाद।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

“कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी”

"कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी"

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading