Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / भारतीय बधिर क्रिकेट कोच देवदत्त का अद्भुत कार्य, सांकेतिक भाषा सीखकर मूकबधिर खिलाड़ियों को सिखा रहे हैं क्रिकेट की बारीकियां

भारतीय बधिर क्रिकेट कोच देवदत्त का अद्भुत कार्य, सांकेतिक भाषा सीखकर मूकबधिर खिलाड़ियों को सिखा रहे हैं क्रिकेट की बारीकियां

दिल्ली के द्वारका का वेंकटेश्वर इंटरनेशनल स्कूल व भारतीय बधिर क्रिकेट टीम के कोच देवदत्त एक अनोखी व बढ़िया मिसाल पेश कर रहे हैं। देवदत्त ने सांकेतिक भाषा सीखकर मूक बधिर खिलाड़ियों को क्रिकेट कोचिंग देनी शुरू की जोकि अपने में काफी कठिन कार्य है।

दिल्ली के द्वारका सेक्टर 10 में स्थित वेंकटेश्वर इंटरनेशनल स्कूल बहुत ही सराहनीय व अद्भुत कार्य कर रहा है। यहां पर मूक बधिर छात्रों को निःशुल्क क्रिकेट कोचिंग दी जा रही है। इतना ही नहीं इस स्कूल में कोरोना के चलते भी बहुत से अच्छे काम किये जिनकी काफी सराहना भी हुई।

इन मूकबधिर छात्रों को कोचिंग देने के लिए नेशनल बधिर क्रिकेट कोच देवदत्त काफी मदद कर रहे हैं। इतना ही नहीं देवदत्त ने इन बच्चों को कोचिंग देने के लिए पहले खुद सांकेतिक भाषा सीखी जोकि अपने आप में काफी कठिन कार्य है इसके बाद इन बच्चों को क्रिकेट कोचिंग देनी शुरू की। देवदत्त के इस बेहतरीन कार्य को देखते हुए BCCI ने पांचवे KFC T20 Cricket Championship For Deaf को मान्यता भी दे दी है। इसको लेकर सभी खिलाड़ियों व टीम में काफी उत्साह भर गया है। कोच देवदत्त ने BCCI के Secretary जय शाह व दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट रोहन जेटली को धन्यवाद दिया।

बता दें कि देवदत्त काफी अच्छे कोच माने जाते हैं। देवदत्त क्रिकेट की बारिकियां बधिर खिलाड़ियों को काफी अच्छे से सिखाते हैं। साथ ही वेंकटेश्वर इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल व चैयरमैन का भी काफी सहयोग मिल रहा है। इसको लेकर स्कूल की प्रिंसिपल डॉ मनीषा शर्मा व कोच देवदत्त से खबर 24 एक्सप्रेस के मैनेजिंग एडिटर मनीष कुमार अंकुर व रिपोर्टर कुमार कार्तिकेय ने बात की… देखें यह रिपोर्ट


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

“कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी”

"कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी"

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading