Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bollywood / शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा अब इस नई मुश्किल में फंसे, दोनों के खिलाफ दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मामला

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा अब इस नई मुश्किल में फंसे, दोनों के खिलाफ दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मामला


बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही है। पहले से ही कानूनी मामले में फंसे इस कपल के खिलाफ अब एक और मामला दर्ज किया गया। दरअसल, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नितिन बराई नामक एक शख्स ने बांद्रा पुलिस को जानकारी दी कि शिल्पा और राज एक फर्म के जरिए साल 2014 से उसके साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं।

बता दें कि बराई की शिकायत के बाद बांद्रा पुलिस ने शिल्पा शेट्टी,राज कुंद्रा समेत अन्य सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 409, 420, 506, 34 और 120 (बी) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके बाद अब मुंबई पुलिस जल्द ही मामले में आरोपियों से पूछताछ भी कर सकती है। वहीं मामले में राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी का पक्ष जानने के लिए पुलिस जल्द ही उनसे संपर्क कर सकती है।

.

अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए बराई ने पुलिस को बताया कि उससे कहा गया कि अगर वह इनकी कंपनी की फ्रेंचाइजी लेकर पुणे के कोरेगांव इलाके में स्पा और जिम खोलेगा तो उसे काफी फायदा होगा। उनकी बात मान कर बराई ने 1 करोड़ 59 लाख 27 हजार रुपए का निवेश किया, लेकिन इसके बाद आरोपियों ने उसके पैसों का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए किया। इतना ही नहीं जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो उसे धमकी भी दी गई।

.

गौरतलब है कि अभिनेत्री के पति पहले से ही एक मामले में जमानत पर बाहर चल रहे हैं। दरअसल, राज कुंद्रा को अश्लील फिल्मों को बनाने और इसके प्रसारण के आरोप में इसी साल जुलाई में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में उन्होंने करीब 2 महीने जेल में गुजारे थे। फिलहाल वह जमानत पर जेल से बाहर आ चुके हैं।


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

भुसावळ बाजारपेठ पोलिसांची मोठी कारवाई : कुख्यात ‘चेन स्नॅचर’ जेरबंद

भुसावळ बाजारपेठ पोलिसांची मोठी कारवाई : कुख्यात ‘चेन स्नॅचर’ जेरबंद

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading