Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / सुनील गुप्ता आदर्श द्वारा बांटा गया कोविड सेंटर में खाना : Khabar 24 Express

सुनील गुप्ता आदर्श द्वारा बांटा गया कोविड सेंटर में खाना : Khabar 24 Express

खुर्जा, बुलंदशहर : पूरे देश में कोरोना महामारी के बीच बहुत से लोग ऐसे हैं जो लोगों की सेवा करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

कोविड के इस बुरे दौर में बहुत से लोग मददगार बनकर सामने आए हैं।
बुलंदशहर जिले के खुर्जा में भी एक शख्स ऐसे हैं जो इस महामारी के समय में जरूरतमंद लोगों की मदद करने से बिल्कुल भी नहीं चूक रहे हैं।

सुनील गुप्ता आदर्श ने आज खुर्जा के कोविड सेंटर में पौष्टिक खाना बंटवाया।

बता दें कि सुनील गुप्ता आदर्श खुर्जा में लोगों की मदद करने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। राशन से लेकर खाना, पानी सब बंटवा रहे हैं जिससे कि इस मुश्किल दौर में ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद हो सके।

सुनील गुप्ता आदर्श लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। यही वजह है कि कोविड-19 की वजह से आयी विपरीत परिस्थितियों में भी लोगों की मदद करने से बिल्कुल भी पीछे नहीं हट रहे हैं।

बता दें कि सुनील गुप्ता आदर्श खुर्जा के मशहूर नमकीन ब्रांड आदर्श नमकीन के मालिक हैं। आदर्श के दालसेव व नमकीन पूरे उत्तर भारत में बहुत ही प्रसिद्ध हैं। विदेशों में भी इस नमकीन को काफी पसंद किया जाता है।

बुलंदशहर के खुर्जा से खबर 24 एक्सप्रेस के लिए कृष्ण कुमार गोयल की रिपोर्ट


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

भुसावळ बाजारपेठ पोलिसांची मोठी कारवाई : कुख्यात ‘चेन स्नॅचर’ जेरबंद

भुसावळ बाजारपेठ पोलिसांची मोठी कारवाई : कुख्यात ‘चेन स्नॅचर’ जेरबंद

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading