
जीवन एक लक्ष्य है,इस विषय पर स्वामी सत्येन्द्र सत्यसाहिब जी कहते है कि,प्रत्येक मनुष्य को मिलने वाला जीवन उसका एक लक्ष्य का पथ होता है,जिसमें उसे अपने जो भी उन्नति करने के प्रारंभिक कार्यो से लेकर अंतिम स्तर तक के किये कर्म यानी कार्यो का ओर जो उसमें से करने शेष रह गए होते है,वे कर्म,उन्हें फिर से योजना बनाकर तरीके से स्वयं ओर सहायता लेकर करने का प्रयास करता है,यही बार बार की अपनी आत्म उन्नति के लिए किए गए सभी कर्मो के करने और उस पर किये शारारिक और मानसिक ओर आर्थिक साधनों के प्रयासों को एक छोटे से लेकर बड़े अंतराल तक के समय को मिलाकर जो पथ बनता है,वही जीवन कहलाता है।वही उसका लक्ष्य रूपी पथ है।उसको कैसे जाने और उस पर कैसे चले ये विषय यहां कवित्व में कहा है,उसे जाने और अपनाये ओर अपने जीवन रूपी लक्ष्य को प्राप्त करें,,
कविता. .
जीवन स्वयं एक लक्ष्य है
जो पिछले जन्मों का है चिंतन।
उसे बदलते कर्म पथ बना
छोटे से बड़े रूप कर मंथन।।
ऐसा क्या करूँ मेरा नाम हो
यही पहली पनपती सोच।
आगे बढ़ता उस राह पर
जिस पर होती इस सोच की पहुँच।।
उसी पहुँच की प्राप्ति
करता ले हर सम्भव सहयोग।
कभी हारता बाजी जीतकर
कभी लक्ष्य से होता योग वियोग।।
कोई भी लंबा पथ नहीं पकड़ता
वो पकड़ता चल जोड़ छोटे बड़े पड़ाव।
थकता कभी देता खुद या दूजे दोष
फिर चल देता हिम्मत की पहन खड़ाव।।
यो अपने जीवन के उसूलों की
करना सीखों कदर।
वही जिंदा रहे तो तुम हो
जिंदा रखों बन अपने सदर।।
यही जन्म दर जन्म चले
बन एक लक्ष्य एक पथ।
तभी पाता किसी एक जन्म में
अपने चरम लक्ष्य संग सत।।
जय सत्य ॐ सिद्धायै नमः
स्वामी सत्येन्द्र सत्यसाहिब जी
Www.satyasmeemission.org
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express