Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Sant Joseph School Kanker ने भारत माता की जय पर लगाया प्रतिबंध तो लोगों ने किया जमकर हंगामा

Sant Joseph School Kanker ने भारत माता की जय पर लगाया प्रतिबंध तो लोगों ने किया जमकर हंगामा

खबर छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से है, यहां एक निजी स्कूल ने भारत माता की जय बोलने पर रोक लगा दी। स्कूल का नाम संत जोसेफ स्कूल बताया जा रहा है। यह स्कूल कांकेर के भानुप्रतापपुर में है।

भानुप्रतापपुर के इस नामचीन निजी विद्यालय संत जोसेफ इंग्लिश मीडियम स्कूल के नए प्राचार्य ने स्कूल में प्रार्थना के बाद “भारत माता की जय” बोलने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

इसके बाद स्कूल के बारे में व्हाट्सअप पर तरह-तरह की खबरें फैलने लग लग गयी।
अभिभावकों ने भी स्कूल में पहुंचकर हंगामा किया, हंगामा बढ़ता देख स्कूल के प्रिंसिपल ने कहा कि उन्होंने ऐसा किसी से कुछ नहीं कहा है। न ही किसी को भारत माता की जय बोलने से रोका है। उन्होंने कहा कि मुझे साजिश के तहत जबरन फंसाया जा रहा है।

बता दें कि इसके बाद समस्त लोगो के सामने स्कूल में प्रार्थना कराई गई और सबके सामने भारत माता की जय के नारे लगवाए।

वहीं दूसरी ओर तनाव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क हो गया और स्कूल में तहसीलदार, बीईओ, बीरआरसी, थाना प्रभारी और पुलिस बल मौके पर पहुँच गया।
प्रिंसिपल ने लोगों को आश्वासन दिया कि प्रतिदिन भारत माता की जय बोली जाएगी। इस पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।

उल्लेखनीय है कि लगभग 15 दिन पहले स्कूल के प्राचार्य ने सभी बच्चों एवं वहां के शिक्षकों को “भारत माता की जय” बोलने से मना किया था। लेकिन हंगामा बढ़ते देख उन्हें झुकना पड़ा। उन्हें इस बात के लिए क्षेत्र के हिन्दू संगठनों एवं गणमान्यों लोगों का गुस्सा झेलना पड़ा।

अब सवाल यह उठता है कि भारत माता की जय बोलने में या बुलवाने में स्कूल को या प्रिंसिपल को क्या आपत्ति हो सकती है? और अगर यह है तो गंभीर विषय है इसकी जांच होनी चाहिए। क्योंकि इससे बहुत से लोग आहत होते हैं।

कांकेर से खबर 24 एक्सप्रेस के लिए कबीर दास की रिपोर्ट


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

सचिन पायलट का वागड़ दौरा कल, साबला-आसपुर में भव्य स्वागत की तैयारियां तेज, शहरभर में लगे होर्डिंग और स्वागत द्वार

सचिन पायलट का वागड़ दौरा कल, साबला-आसपुर में भव्य स्वागत की तैयारियां तेज, शहरभर में लगे होर्डिंग और स्वागत द्वार

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading