
जिले का ये कैसा सिविल अस्पताल जहाँ सफाईकर्मी तय करते है डिलीवरी कब होगी और कौन करेगा?
पैसे लिए बगैर स्टाफ नर्स गर्भवती महिलाओं को हाथ तक नही लगाती?
राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर के सिविल मेहताब अस्पताल का मामला?
एक ओर जहां जिला चिकित्सालय स्वास्थकर्मियों की कमियों से जूझ रहा है, कांग्रेसी विधायकों के द्वारा जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी का मुद्दा विधानसभा में जोर शोर से उठाया जा रहा है, वहीं जिले के सिविल मेहताब अस्पताल की पोल खोलती खबर 24 एक्सप्रेस की यह रिपोर्ट जहां स्टाफ नर्स और सफाईकर्मी के बीच हुए विवाद ने ब्यावरा के सिविल मेहताब अस्पताल में होने वाली दलाली की पोल खोल कर रख दी।
बता दें कि पूरा मामला जिला मुख्यालय से लगभग 24 किलोमीटर की दूरी पर स्थिति ब्यावरा का सिविल मेहताब अस्पताल के है। यहां शुक्रवार को हंगामा खड़ा हो गया, दरअसल चौकाने वाली बात तो यह है कि यह हंगामा किसी मरीज के परिजनों ने नही बल्कि ब्यावरा के सिविल मेहताब अस्पताल के स्टाफ ने ही खड़ा किया। स्टाफ नर्स ने सफाईकर्मी पर आरोप लगाते हुए कहा कि डिलेवरी के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं के परिजनों से सौदेबाजी कर सफाईकर्मी लेबर कक्ष में जबरन प्रवेश कर स्टाफ नर्सों पर डिलेवरी करने हेतु दबाव डालने की कोशिश करते है और बात न मानने पर हरिजन एक्ट में झूठे आरोप में फसाने की धमकी देते है।
वहीं दूसरे पक्ष यानी अस्पताल के सफाईकर्मियों की हम बात करे तो उन्होंने स्टाफ नर्स के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि , स्टाफ नर्स पैसे लिए बिना किसी भी गर्भवती महिला को हाथ तक नही लगाती और जातिसूचक शब्दो का इस्तेमाल कर अभद्र व्यवहार करती हैं।
वहीं इसी झगड़े के बारे में जब सिविल मेहताब अस्पताल प्रभारी से बात करनी चाही तो वे अपने आपको अस्पताल में नया बताकर इस गंभीर मुद्दे को टाल गए।
ऐसे में सवाल यह भी है की ऐसी गंभीर परिस्थिति में भी जिम्मेदारों की खामोशी आग में घी डालने का काम कर रही है, जिसका हर्जाना सिर्फ और सिर्फ मरीज और मरीज के परिजनों को भुगतना पड़ेगा। अब इसमे प्रशासनिक आगामी कार्यवाही क्या होगी और कैसे होगी इसका अंदाजा लगा पाना भी मुश्किल है।
राजगढ़ जिले के ब्यावरा से ख़बर 24 एक्सप्रेस के लिए
ज़फर सैफ़ी की रिपोर्ट।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7