
इन मूवीज को तैयार होने में लगभग 15 दिन लग सकते हैं। इन मूवीज में मुख्य किरदार पर आत्मसमर्पण नक्सली व समर्पण किए हुए नक्सली की भूमिका है। पुलिस इन मूवीज के माध्यम से भटके नक्सली व ग्रामीणो को मुख्यधारा में लाना चाह रही है, ताकि भटके नौजवान हिंसा का रास्ता छोड़ शांति की राह पर चलें और सुरक्षित रहें
एसपी अभिषेक ने बताया कि लगातार भोले भाले आदिवासी, ग्रामीणों को बहला-फुसलाकर या डरा कर नक्सलवाद में शामिल किया जा रहा है। जब उनको मालूम पड़ता है तब तक बहुत देर हो जाती है।
जब बारिश का मौसम होता है तो नक्सली इंप्रूवमेंट करते हैं इसीलिए हमने शॉर्ट मूवी बनाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा वे छोटी-छोटी चार से पांच मूवी बना रहे हैं एक मूवी में चार से पांच थीम कवर करने की कोशिश कर रहे हैं जैसा कि बाहरी केडर पोसमेन्ट न हो।
कैसे नक्सली पुल-पुलिया तोड़ते हैं, स्कूल तोड़ते हैं, कैसे मासूम बच्चों को ले जाते हैं? कैसे नक्सली शादी नहीं होने देते? जबरन नसबंदी व गर्भपात करा देते हैं।
ऐसी अलग-अलग थीम पर मूवी बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारी यह उम्मीद है कि इन मूवीज को गांव में सरपंच के माध्यम से स्कूल, आश्रम, बाजारों में दिखाई जायेगीं, जिससे छोटे छोटे बच्चे नक्सलवाद की ओर न जाएं और जो जा चुके हैं वह शासन द्वारा चलाई जा रही समर्पण नीति के तहत मुख्यधारा में आ सके।
दंतेवाड़ा से खबर 24 एक्सप्रेस के लिए कबीर दास की रिपोर्ट
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7