Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / 1 फरवरी से आपका टीवी देखना हुआ महंगा, ट्राई का दावा झूंठा निकला, अब आपका टीवी देखना हो जाएगा 25 फीसदी महंगा

1 फरवरी से आपका टीवी देखना हुआ महंगा, ट्राई का दावा झूंठा निकला, अब आपका टीवी देखना हो जाएगा 25 फीसदी महंगा

ट्राई ने जैसे ही हर चैनल के लिए पैसे किये वैसे ही टीवी देखना महँगा हो गया है। अब 230 रुपये के बदले आपको चुकाने पड़ेंगे 300 रुपये।

की हाँ ट्राई के नए नियम ने आपका टीवी देखना कर दिया है महंगा। अब आपको टीवी देखने के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। यानि अब आपका टीवी देखना 25 फीसदी महंगा हो गया है।
बता दें कि 1 फरवरी से भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानि ट्राई के द्वारा अधिसूचना जारी होने के बाद केबल टीवी और डीटीएच कंपनियों को नए नियमों के तहत प्रत्येक चैनल का पैसा कर दिया है। हालांकि ट्राई का कहना था कि 1 फरवरी से टीवी देखना सस्ता हो जाएगा, लेकिन बाजार एक्सपर्ट का मानना है कि इससे टीवी देखना और महंगा हो गया है।

क्रिसिल के द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट के अनुसार ट्राई का दावा इसलिए सच्चा नहीं है, क्योंकि इसमें पेड चैनलों का जिक्र नहीं है। हर ब्रॉडकास्टर ने अपने चैनलों का अलग से बुके तैयार किया है। इनमें पे और एचडी चैनल भी शामिल हैं।

इन चैनलों को देखने के लिए लोगों को ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ रहा है। स्टार प्लस, सोनी, जी, एंड टीवी, कलर्स आदि चैनल पे कैटेगिरी में आते हैं। अगर आप एसडी के साथ एचडी चैनल देखना चाहते हैं तो फिर उनका पैसा अलग से देना होगा।

पुरानी कीमतों से तुलना करने पर 10 चैनल सब्सक्राइब करने वाले उपभोक्ताओं का बिल मौजूदा 230-240 रुपये की तुलना में 25 फीसदी तक बढ़कर 300 रुपये प्रति माह पर पहुंच गया है।

आपके घर में जितने टीवी हैं, उतने नए कनेक्शन आपको लेने पड़ेंगे। हालांकि जिन लोगों ने लंबे समय के लिए चैनल पैकेज ले रखा है उनको ट्राई ने बड़ी राहत दी है।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading