Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर सत्यास्मि मिशन की तरफ से महायोगी स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज की राष्ट्र को समर्पित रचना

26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर सत्यास्मि मिशन की तरफ से महायोगी स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज की राष्ट्र को समर्पित रचना

राष्टीय गणतंत्र दिवस 26 जनवरी पर सत्यास्मि मिशन की और से स्वामी सत्येंद्र सत्यसाहिब जी द्धारा रचित ये राष्ट को अर्पित कविता…

जय भारत देश हमारा
जय भारत देश हमारा
सबसे है न्यारा न्यारा।
नहीं रंगीन कोई है इतना
जितना है देश हमारा।।
जय भारत देश…
रहते है सब मिल जुल कर।
सब जाति के लोग यहां पर।
मानव धर्म हमारा।
जय भारत देश हमारा।।
जितने धरती पर रंग है
उतने यहाँ नारी और नर है।
अद्धुभुत है ये नजारा
जय भारत देश हमारा।।
जननी नारी नदियां हैं।
शक्ति कुमारी कन्या हैं।
अहम् सत्यास्मि घोष है नारा।
जय भारत देश हमारा।।
सब धर्म समान यहीं हैं
कोई देश तुमसा नहीं हैं।
प्यार त्यौहार सभी सहारा।
जय भारत देश हमारा।।
हर छोर पर वीर बसे हैं।
सम्पदा से घर भरें हैं।
नहीं चाहिए कोई आधारा।
जय भारत देश हमारा।।
गर्वित हिम ताज है जिसका।
हिंद सागर करुणा है इसका।
सत्य ज्ञान यहीं विचारा।
जय भारत देश हमारा।।
देता है शरण सभी को।
सत्यमेव जयते यहीं पुकारा।
तिरंगा है बुलंद हमारा।
जय भारत देश हमारा।।


श्री सत्यसाहिब स्वामी सत्येंद्र जी महाराज
जय सत्य ॐ सिद्धायै नमः
www.satyasmeemission.org


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading