Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / नोएडा विकास प्राधिकरण के खिलाफ किसानों ने की अपनी आवाज बुलंद, घर बचाओ, किसान बचाओ सर्वदलीय आंदोलन के तहत धरना प्रदर्शन

नोएडा विकास प्राधिकरण के खिलाफ किसानों ने की अपनी आवाज बुलंद, घर बचाओ, किसान बचाओ सर्वदलीय आंदोलन के तहत धरना प्रदर्शन





Noida : ख़बर नोएडा से हैं जहां बख्तावरपुर गांव में नोएडा विकास प्राधिकरण की तरफ से पुश्तैनी मकानों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। यहां के अधिकतर मूल निवासी किसान हैं। गांव वालों का आरोप है कि पहले उनसे उनकी जमीने ले ली अब उनका आशियाना भी उनसे छीन रहे हैं।



गांव के लोग सड़कों पर हैं, आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है।
ग्रामीणों ने प्राधिकरण के खिलाफ घर बचाओ, किसान बचाओ सर्वदलीय आन्दोलन शुरू कर दिया है। प्राधिकरण बख्तावरपुर गांव के मूल किसानों के पुश्तैनी मकान को तोड़ रहा है। इसके बाद से किसान परिवारों ने एक जुट होकर प्राधिकरण के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करनी शुरू कर दी है।
बेघर करने के विरोध में 8 जनवरी को प्राधिकरण घेराव के दौरान हुई वार्ता के क्रम में प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ किसान प्रतिनिधियों की बैठक भी हुई थी, जिसमें किसान परिवारों को पूर्व से ही मकान बनाकर बसे रहने के सभी प्रमाण अधिकारियों को सौंपते बताया गया की प्राधिकरण ने आबादी नियमावली व भूमि अधिग्रहण 2013 के कानून का उलंघन कर बिल्डर को फ़ायदा पहुंचाने के लिए किया गया है। वार्ता में प्राधिकरण अधिकारी किसानों के सभी दस्तावेजों से सहमत नजर आए और उन्होंने इस प्रकरण को गठित अाबादी निस्तारण कमेठी को बहुत जल्द आयोजित करके निस्तारण करने का भरोसा दिया। इस पर प्रतिनिधि मंडल ने कामेठी को बुलाकर निस्तारण करने का एक सप्ताह का समय प्राधिकरण को दिया उसके बाद प्रतिनिधि मंडल ने 12 वे दिन चल रहे धरने पर पहुंचकर अवगत कराया और सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिनांक 14 जनवरी को सुबह 10 बजे जिला अधिकारी आवास सेक्टर 27 नोएडा का घेराव किया जायेगा प्रतिनिधि मंडल के मुख्यरूप से किसान नेता मनवीर भाटी, बेगराज गुर्जर, लीले प्रधान, धर्मपाल प्रधान, सतीश चौहान, रामकुमार तंवर, बाबा श्रीराम नेता जी, और धरने पर विक्रम प्रधान, चौधरी बाली सिंह, विपिन प्रधान,पप्पू मोरना, दल सिंह चौहान, नीरज त्यागी, जय सिंह नागर, नरेन्द्र, अशोक कमांडो, रोहतास तंवर,गजराज नंबरदार,बीर सिंह तंवर, नरेश त्यागी, ओमवीर अवाना, अंकित तंवर, एडवोकेट विनय तंवर, पवन धामा, मनसा तंवर, योगी नम्बरदार, बिजेंद्र तंवर, विनोद तंवर, कर्मवीर तंवर, सुनील धामा, आदि मौजूद रहे।

घर व अधिकार बचाओ, किसान सर्वदलीय आन्दोलन गांव बख्तावरपुर सेक्टर 127 में तोड़े गए मकानों पर धरने के 13वें दिन सभी किसानों व संगठनों एवं राजनीतिक दलों ने मिलकर रणनीती बनाई। विपिन प्रधान ने यह बताया की 14/1/2019 को डीएम आवास सेक्टर 27 का घेराव किया जाएगा सभी ने उनका समर्थन किया।
धरने का 14वें दिन आज सभी किसानों, संगठनों एवं राजनीतिक दलों ने मिलकर रणनीती बनाई। और गांव-गांव जाकर समर्थन लिया यह बताया की 14/1/2019 को डीएम आवास सेक्टर 27 का घेराव किया जाएगा सभी ने उनका समर्थन किया।

धरने के 15वें दिन सभी किसानों व संगठनों एवं राजनीतिक दलों ने मिलकर रणनीति बनाई। और फिर से गांव-गांव जाकर समर्थन लिया शेर सिंह राणा व उनके साथियों ने धरने को समर्थन दिया सभी ने निर्णय लिया 14/1/2019 को डीएम आवास सेक्टर 27 का घेराव किया जाएगा, बेगराज गुर्जर, विकास गुर्जर, महेश कसाना, राजीवर सिंह मुखिया, रामकुमार तँवर , दिलीप सिंह राठौर, सत्य प्रकाश, सचिन, बाबू सिंह चौहान, महेश अवाना, श्रीराम, ईश्वर सिंह, गजराज नंम्बरदार, विनोद तंवर विपिन सिंह,सुलीन धामा, जयचंद वर्मा,
चेतराम प्रधान, धिरसिंह भाटी, ललित अवाना, मनवीर भाटी, पुरुषोत्तम नागर, इंदर जाटव, जयकिशन, सुनील भाटी, अशोक नागर, अजय बैसोया,संतराज त्यागी,सुबोध कुमार, करण भाटी, जितेंद्र भाटी, मांगेराम त्यागी ,नीरज त्यागी ,नेक पाल त्यागी ,ब्रहम सिंह, बाबू, श्रीराम नेताजी,चाहत राम, ओमवीर, राजे धामा,ऋषि नम्बरदार, विपिन प्रधान, राजू तंवर, मोहित धामा, विक्की तंवर,मौजूद रहे।


ख़बर 24 एक्सप्रेस


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

सचिन पायलट का वागड़ दौरा कल, साबला-आसपुर में भव्य स्वागत की तैयारियां तेज, शहरभर में लगे होर्डिंग और स्वागत द्वार

सचिन पायलट का वागड़ दौरा कल, साबला-आसपुर में भव्य स्वागत की तैयारियां तेज, शहरभर में लगे होर्डिंग और स्वागत द्वार

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading