Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / नहीं खुला पैराशूट, जवान की मौत

नहीं खुला पैराशूट, जवान की मौत

 

 

 

 

हेलीकॉप्टर से कूदते वक़्त नहीं खुला पैराशूट, जिसकी वजह से एक जवान की मौत हो गयी, 11,500 फुट की ऊंचाई से लगाई थी छलाँग लेकिन पैराशूट ने धोखा दे दिया।

 

 

 

मलपुरा के गामरी स्थित पैरा ड्रोपिंग जोन में गुरुवार दोपहर लगभग 11.5 हजार फुट की ऊंचाई से गिरने से पैरा ब्रिगेड के जवान हरदीप सिंह (26) की मौत हो गई। उनका पैराशूट नहीं खुला था। वह हेलीकॉप्टर से सीधे जमीन पर आकर गिरे और लहूलुहान हो गए। सेना के जवान उन्हें सैन्य अस्पताल ले गए। वहां उपचार के दौरान हरदीप ने दम तोड़ दिया।

हरदीप सिंह पुत्र भूपेंद्र सिंह पंजाब के पटियाला के रहने वाले थे। दोपहर को साथियों के साथ पैराट्रूपिंग के लिए ड्रोपिंग जोन पहुंचे थे। हेलीकॉप्टर में सवार हुए। एक-एक कर पैराट्रूपर पैराशूट के साथ कूद रहे थे। तभी हरदीप सिंह ने छलांग लगाई। उनका पैराशूट नहीं खुला। पैराट्रूपर के साथ एक इमरजेंसी पैराशूट भी होता है। दुर्भाग्य से वह भी नहीं खुला।

हरदीप सिंह सीधे जमीन पर आकर गिरे। उनके सिर से खून बहने लगा। उनके साथी जवान उन्हें सैन्य अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जान बचाने की लाख कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। उपचार के दौरान शाम को उन्होंने दम तोड़ दिया। मलपुरा थाना के प्रभारी ने बताया कि शाम छह बजे पैरा ब्रिगेड से इस हादसे की सूचना मिली। शव का पंचनामा भरवाया गया। पैरा ब्रिगेड की ओर से हरदीप केपरिजनों को सूचना दे दी गई।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

सचिन पायलट का वागड़ दौरा कल, साबला-आसपुर में भव्य स्वागत की तैयारियां तेज, शहरभर में लगे होर्डिंग और स्वागत द्वार

सचिन पायलट का वागड़ दौरा कल, साबला-आसपुर में भव्य स्वागत की तैयारियां तेज, शहरभर में लगे होर्डिंग और स्वागत द्वार

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading