आज धनतेरस का त्योहार है लेकिन महंगाई की मार ने ग्राहकों को बाजार से दूर कर दिया है। भले नोटबन्दी को 2 साल होने में सिर्फ 3 शेष हों। लेकिन आम आदमी अभी भी उसकी मार से बेहाल है। आम आदमी की जेब में अभी भी इतना पैसा नहीं है कि वो अपने त्योहारों को ठीक से मना सके।
दुकानदार भी इस बढ़ती महँगाई की मार से अछूते नहीं हैं जब ग्राहक के पास पैसा नहीं होगा तो वो दुकानों पर कैसे फटकेगा। बड़ी-बड़ी कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए सस्ती ईएमआई पर उनकी जरूरत की चीजें दे रही हैं लेकिन ग्राहक उससे भी बचते नज़र आ रहे हैं। दीवाली के आसपास बाजार के 2 साल पुराने आंकड़ों की बात करें तो इस बार ग्राहकों की संख्या में 25-30 % की गिरावट आई है।
कार्तिक मास की त्रयोदशी के दिन ही समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि का जन्म हुआ था। धनतेरस के ही दिन भगवान धन्वंतरि अपने हाथ में अमृत कलश लिए हुए प्रकट हुए थे। ये तीनों लोक के स्वामी भगवान विष्णु का ही स्वरुप हैं। इसलिए इस दिन भगवान धन्वंतरि का पूजन किया जाता है। चूंकि भगवान धन्वंतरि का प्राकट्य हाथ में कलश लिए हुए हुआ था, ऐसे में इस शुभ दिन कोई बर्तन या वस्तु खरीदने की परम्परा है।
मान्यता है कि धनतेरस के दिन वस्तु खरीदने से धन में तेरह गुना वृद्धि होती है। इस दिन सभी सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए भगवान धन्वंतरि का पूजन करते हैं और घर के मुख्य द्वार पर दीप भी प्रज्जवलित करते हैं। इस दिन जातक सोना, चांदी, पीतल, तांबा या स्टील आदि की अपने सामर्थ्य के अनुसार वस्तुएं खरीदते हैं।
*****
अदिति सिंह
ख़बर 24 एक्सप्रेस
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express
