
तो आइए स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज से इसके विस्तार में जानते हैं और साथ ही जानेंगे राशियों पर पड़ने वाले असर के बारे में।
स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज के अनुसार न्याय के देवता, कर्मफल दाता श्री शनि देव का जन्म सूर्य के स्वामित्व वाले नक्षत्र कृत्तिका में हुआ था। अत: इस दिन उनका जन्मदिन मनाने का विधान है।
स्वामी जी के अनुसार 2018 में यह शुभ दिन मंगलवार, 15 मई को पड़ रहा है, इस दिन ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या भी पड़ रही है। शनि जयंती के अवसर पर शनि हमेशा वक्री अवस्था में होते हैं। इस बार शनि जयंती पर दुर्लभ योग बन रहे हैं।

स्वामी जी ने बताया कि हनुमान जी को समर्पित मंगलवार के दिन शनि जंयती आएगी। इस दिन पर मंगल ग्रह का भी अधिपत्य स्थापित है। वर्तमान समय में मंगल अपनी उच्च राशि मकर में हैं। शनि जयंती 205 साल बाद इस दिन आई है। आज से पहले 30 मई 1813 में ये मंगलवार को आई थी। तब भी मंगल, केतु के साथ मकर राशि में और राहु कर्क राशि में थे और बुध मेष में थे। 2018 में शनि धनु राशि में वक्री चल रहे हैं। आज से 29 वर्ष पूर्व भी शनि धनु राशि में थे जब शनि जयंती मनाई गई थी। अपनी राशि अनुसार दान करें एवं पूजा पाठ करें आपको इसका महालाभ जरुर मिलेगा।

15 मई राशिफल- भगवान शनि देव जन्मोत्सव की शुभकामनायें (किस पर साढ़े साती और किस राशि पर ढैय्या-जाने उपाय)
मेष राशि:-
कार्यक्षेत्र में सक्रिय होने का शुभ समय है और जरूरी संभावनाओं का लाभ उठा सकते हैं। अपने प्रोफेशन में कुछ नया कर सकते हैं।
लाभ होगा। शनिदेव पर सूर्य यंत्र तेल में रखकर चढ़ाये। शनिवार के दिन मंदिर जाएं, तेल का दीपक जलाएं एवं दान करें।
2-वृषभ राशि :-
आप पर इस समय शनिदेव की ढैय्या चल रही है। इस समय में धनागमन सम्भव है। प्रयत्न करें कि आय के मौके हाथ से ना जाएं। जीवनसाथी के साथ रोमांस बना रहेगा। प्रेमियों के परस्पर मतभेद दूर हो सकते हैं। सुखद समय। पर किसी से अचानक विवाद सम्भव।
शनिदेव के मन्दिर में पीपल की सेवा करे। या नवीन शमी का वृक्ष लगाये और गरीबों को 17 शनिवार को भोजन कराये ।बड़ा कल्याण होगा। ॐ शं शनेश्चराय नमः का जप करें।
3-मिथुन राशि:-
आपके कार्यक्षेत्र में एकग्रता बनी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में प्रसन्नता व खुशहाली रहेगी। प्रॉपर्टी के लिए छोटी या बड़ी यात्रा हो सकती है। सुनियोजित कार्यों पर और अपने कागजों पर नजर रखें। आर्थिक लाभ की अधिक संभावना है।
शनिदेव मन्दिर पर काले कुत्ते या बेल को जलेबी खिलायें।
4-कर्क राशि:-
ये निवेश के लिए अच्छा समय नहीं है। कोई पुरानी मानसिक परेशानी दु:ख दे सकती है। इस सप्ताह काम का बोझ बना रहेगा। सेहत का ख्याल रखें। दवाई देख कर और डॉक्टर को सलाह से ही खाएं।
शनिदेव मन्दिर पर जाकर फिटकरी के साथ मीठा चढ़ाये।
5-सिंह राशि:-
सुखद वातावरण में एक नई सोच विकसित होकर उस पर पहल होगी। चली आ रही सेहत की चिंता कुछ दूर होगी। विचारणीय यात्रा सफल एवं उद्देश्यपूर्ण होगी। परिवार के साथ भ्रमण हो सकता है। यात्रा पर अधिक लोग न जाये। अपने गुरु की उपेक्षा न करें।
शनिदेव मन्दिर में जाकर झाड़ू, पोछा, बाल्टी, लोटा दान करें।
6-कन्या राशि:-
आप पर शनिदेव की ढैय्या है। इस सप्ताह में परिवार सहित यात्रा पर जा सकते हैं। कामकाज के प्रति कुछ ज्यादा ही गंभीर रहेंगे। किये जा रहे सामाजिक कार्यों के लिए मान सम्मान मिलेगा। पूर्व की अपेक्षा वर्तमान की आय में सुधार की सम्भावनाएं।
शनिदेव मन्दिर में प्रत्येक माह के अमावस के आठ शनिवार को किसी कन्या को भोजन व वस्त्र दक्षिणा सहित दान करें तो बहुत कल्याण होगा।
7-तुला राशि:-
सोची यात्रा लाभकारी साबित होगी। अपनी योजनाओं को लेकर महत्वाकाक्षी बने रहेंगे। वर्तमान का आर्थिक पक्ष राहत भरा रहेगा। चल रहे प्रोफेशन से संतुष्ट रहेंगे। परिवार में मान-सम्मान बना रहेगा। पूर्व परिचित की उपेक्षा न करें, श्राप लग सकता है और सन्तान को कष्ट सम्भव हो सकता है।
शनिदेव मन्दिर में शनिवार को नवग्रह के भी दीप जलाये।
8-वृश्चिक राशि:-
आप पर शनिदेव की साढ़े साती का अंतिम चरण है। वर्तमान की यात्रा के दौरान वरिष्ठ लोगों से जान-पहचान होगी, आप नवीन और पुरानी जमीन-जायदाद के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। अचानक से घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।समान देख लें कुछ छूट सकता है। सतर्कता बरतें।
शनिदेव मन्दिर में उनकी परिक्रमा किया करें और शनि वस्तुओं वाइपर, पोछा, झाड़ू फूल वाली का दान करें। व शनिदेव मन्दिर में सफाई समय सेवा दे।
9-धनु राशि:-
आप पर शनिदेव की साढ़े साती का द्धितीय चरण है। परिवारिक और व्यक्तिगत रोमांस में सरसता बनी रहेगी। चले आ रहे आर्थिक मोर्चे पर अब विजेता रहेंगे। पूर्व से ढ़ीला पड़ा कामकाज सही दिशा की ओर आगे बढ़ेगा। अचानक से पुराने मित्रों से मिलन होगा।
शनिदेव या इष्ट मन्दिर गमन व शनि यंत्र को तेल के साथ दान भी करेंगे। पुरे साष्टांग होकर नमन करें ओर मीठी पूड़ी कुत्तो को दे।
10-मकर राशि:-
आप पर शनिदेव की साढ़े साती का प्रथम चरण चलेगा। आपको बिन विचारे कहीं से अप्रत्याशित पैसा और कार्य भी मिल सकता है। टलती आ रही पारिवारिक जिम्मेदारियां पूर्ण होने से संतोष। कुछ नवीन वस्तु एवं पसंद की खरीदारी संभव है। मन में एक प्रसन्न का अनुभव रहेगा। रात्रि में सोने में परेशानी।
शनि के महामंत्र ॐ शं शनैश्चराय नमः का काली अकीक या छोटे रुद्राक्ष से वहीं बैठ कर 8 माला जप करें और शनिदेव से छुवा कर उसे पहनते रहे।शनि आरती से अवश्य उपासना करें।कुत्तो को कच्चा दूध अपने से 8 बार उल्टा उतार कर पिलायें।
11-कुम्भ राशि:-
अचानक आपके मूँड़ से नौकरों में स्थानांतरण संभव है। घरेलू और दांम्पत्य जीवन में आवश्यक बातों को अपने अहं से पनपने ना दें। आप किसी अफवाह से अनावश्यक संदेह का शिकार हो सकते हैं। आपके व्यवहार की उपेक्षा से अपने जीवन साथी को रुठने से बचाएं। कुछ अच्छा खरीद कर घर लाये भी और मित्रों से सम्पर्क भी करें।
शनिदेव मन्दिर में अपने नए पोछे लाकर सेवा दे और चना हलुवा का प्रसाद बांटे। घर भी प्रसाद ले जाये और जलेबी कुत्तो को प्रेम से खाने को दे।
12-मीन राशि:-
ये समय अच्छा है पर अनुकूल बनाने का भी अपनी और से बढ़ कर प्रयास करें। चले आ रहे कार्यों के पूर्ण होने से हर्ष। व्यापारिक लाभ के संपूर्ण आसार और नवीन कार्य प्राप्ति का आस्वासन सम्भव । आपके व्यवहार की पहल रखने से परिवार में सब आपसे प्रसन्न रहेंगे।
शनिदेव मन्दिर में जाकर केवल एक शनिवार नवीन दीपक भेंट करें और उसे तेल से भरकर जलाये।और प्रत्येक शनिवार को 8 बालूशाही कुत्तो को प्रेम से खिलाये।

ॐ शं शनैश्चराय नमः
स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज
धर्म संसार, ख़बर 24 एक्सप्रेस
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7