कनक यादव एक चुलबुली एक्ट्रेस हैं। ये अपनी खूबरसूरत स्माइल के लिए अपने फैंस में प्रसिद्ध हैं।
होली का खुमार सब पर छाया हुआ है। इससे बॉलीवुड भी कहाँ पीछे रहने वाला है। बॉलीवुड में शानदार तरीके से होली मनाई जाती है। तो इस बार बॉलीवुड की यह खूबसूरत अदाकारा एक अलग और नए अंदाज में अपने फैंस के साथ होली मना रही हैं।
हम बात कर रहे हैं खूबसूरत कमसिन हसीना कनक यादव की जो अपने फैंस के साथ होली सेलिब्रेट कर रही हैं। इसके अलावा वो अपने फैंस को स्वच्छ और साफ होली मनाने की भी सलाह दे रही हैं। कनक वीडियो में कह रही हैं कि सिंथेटिक रंगों के साथ होली न मनाएँ, प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करें।
“कनक यादव ख़बर 24 एक्सप्रेस के माध्यम से अपने सभी फैंस को होली की शुभकामनाएं देती नज़र आ रही हैं।“
आपको बता दें कि कनक यादव की अभी हाल ही में एक भोजपुरी मूवी रिलीज़ हुई थी जो देश के कई हिस्सों में सुपरहिट रही और अच्छा कलेक्शन भी किया।
कनक यादव जल्द फिर से बड़े पर्दे पर धूम मचाने की तैयारी कर रही हैं। उनके फैंस के लिए जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है।
कनक कई नई फिल्म्स में काम कर रही हैं। इन सभी मूवीज में कनक मुख्य भूमिका में नज़र आ रही हैं। इनमें से एक बॉलीवुड, 2 भोजपुरी और एक इंटरनेशनल मूवी है। “ईमान धर्म” “हमसे ना टकराना” “साली बड़ी सतावेली” और इंटरनेशनल मूवी का नाम अभी डिसाइड नहीं हुआ है
मार्च से एक फ़िल्म की शूटिंग स्टार्ट हो रही है। फ़िल्म की शूटिंग मसूरी में होगी 40% शूटिंग इंडिया से बाहर हो चुकी है, बाकी फ़िल्म 60% इंडिया में शूट होनी है। इसमें यूएई के कलाकरों के साथ हिंदुस्तान के भी कलाकार हैं यह मूवी हिंदी और इंग्लिश दोनों में बन रही है इसका नाम अभी उसका तय नहीं हुआ है।
कनक अपने फैंस की चहेती हैं। इनकी फेन फोल्लोविंग में लगातार इजाफा हो रहा है।
****
ख़बर 24 एक्सप्रेस
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express

