Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / फोर्टिस हॉस्पिटल का एक और खेल, 4 घंटे के इलाज के एवज में वसूले एक लाख रुपये और मरीज को भी बचा ना सके

फोर्टिस हॉस्पिटल का एक और खेल, 4 घंटे के इलाज के एवज में वसूले एक लाख रुपये और मरीज को भी बचा ना सके

 

 

 

अभी फोर्टिस गुरुग्राम का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अब फोर्टिस हॉस्पिटल का एक और खेल सामने आया है। यह खेल फोर्टिस हॉस्पिटल नोएडा सेक्टर 62 का है। जहां एक मरीज को हॉस्पिटल ने एडमिट किया। उसका इलाज भी चला लेकिन डॉक्टर मरीज को बचा न सके। अस्पताल को तरफ से 4 घंटे के इलाज के एवज में एक लाख तीन हज़ार रुपये जरूर वसूल लिए गए। पैसों की वसूली करने के बाद ही हॉस्पिटल ने मृतका का शव उसके परिजनों को सौंपा।

आपको बता दें कि यह आरोप मृतका के पिता ने सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल पर लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल ने उनसे महज चार घंटे इलाज के लिए 1.03 लाख रुपये वसूले, और इलाज में लापरवाही बरतने के कारण उनकी बेटी की मृत्यु हो गई।

 

इस संबंध में एसएसपी, डीएम, सीएमओ और थाना सेक्टर-58 में शिकायत की गई है। पुलिस के मुताबिक मेरठ के सिकरोड़ निवासी जोगिंदर सिंह ने शिकायत में कहा है कि उसकी बेटी श्वेता (21) 18 नवंबर को अचानक दौरा पड़ने से बेहोश हो गई थी। उसे गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई थी।

20 नवंबर को श्वेता की तबियत फिर खराब हो गई। रात करीब एक बजे उसे नोएडा के सेक्टर 62 स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने इमरजेंसी में उसे एक इंजेक्शन दिया और सीधे आईसीयू में भर्ती कर लिया।

जोगिंदर सिंह के मुताबिक, रातभर डॉक्टर यही कहते रहे कि तबियत में सुधार है, लेकिन सुबह करीब पांच बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया। आरोप है कि इलाज की एवज में1.03 लाख रुपये का भुगतान करने के बाद ही परिजनों को शव सौंपा गया।

पीड़ित ने कहा कि महज चार घंटे में इतना बिल कैसे हो गया, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है। उधर, फोर्टिस अस्पताल ने दावा किया कि मरीज को बचाने का हर संभव प्रयास किया था।

गुरुग्राम में भी फोर्टिस हॉस्पिटल पर इसी तरह का आरोप लगा था। एक 7 साल की बच्ची को डेंगू हुआ था जिसे 6 दिन हॉस्पिटल में रखा गया लेकिन बच्ची तो न बच सका हाँ 16 लाख का बिल उसके माँ बाप को थमा दिया गया। बिल चुकता होने के बाद ही बच्ची का शव उसके परिजनों को दिया गया।
इस केस की वजह से फोर्टिस हॉस्पिटल अब बन्द होने के कगार पर है।

 

****

 

खबर 24 एक्सप्रेस


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- ‘बात बंद कर दी थी’, एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- 'बात बंद कर दी थी', एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading