Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी: अपने ही बयान से बैकफुट पर मणिशंकर अय्यर, कांग्रेस ने बयान से किनारा कर अय्यर को पार्टी से किया निलंबित

मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी: अपने ही बयान से बैकफुट पर मणिशंकर अय्यर, कांग्रेस ने बयान से किनारा कर अय्यर को पार्टी से किया निलंबित

 

 

 

पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी करने के कारण पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर बैकफुट पर आ गए हैं। पार्टी ने उन्हें नोटिस देते हुए निलंबित कर दिया। मणिशंकर अय्यर ने अपनी विवादित भाषा पर सफाई भी दी लेकिन पार्टी ने उसको नहीं माना। भाजपा ने इसको मुद्दा बनाने की कोशिश भी की लेकिन इससे पहले ही कांग्रेस ने अपने नेता के खिलाफ कार्रवाई कर डेमेज कंट्रोल कर दिया और भाजपा को मौका नहीं दिया।

लेकिन कुछ बड़े कांग्रेसी नेताओं के मुताबिक भाजपा के कई नेता कांग्रेसी नेताओं और राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते आये हैं लेकिन आजतक भाजपा ने किसी के खिलाफ कुछ नहीं किया। ये कांग्रेस पार्टी है जो किसी का अपमान ना करती है ना सहती है।

वहीं मणिशंकर अय्यर ने कहा कि उनकी हिंदी कमजोर है जिसकी वजह से ऐसे शब्दों का इस्तेमाल हुआ। उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा ना किया। फिर भी अगर पार्टी उनके खिलाफ कोई फैसला लेती है तो वो उन्हें मंजूर होगा।

अय्यर की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी करना काफी महंगा पडा नजर आ रहा है। मणिशंकर अय्यर को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। साथ ही इस मामले में कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया है कि यही हैं कांग्रेस का गांधीवादी नेतृत्व व विरोधी के प्रति सम्मान की भावना। कांग्रेस पार्टी ने मणिशंकर अय्यर को कारण बताओं नोटिस जारी कर प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही सुरजेवाला ने सवाल उठाया कि क्या मोदी जी कभी यह साहस दिखाएंगे?

आपको बता दें कि इससे पहले अय्यर की विवादित टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट किया, बीजेपी और पीएम लगातार कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलने के लिए गंदी भाषा का इस्तेमाल करते हैं। कांग्रेस का एक अलग कल्चर और विरासत है। मैं मणिशंकर अय्यर द्वारा पीएम के लिए इस्तेमाल की गई भाषा का समर्थन नहीं करता हूं। कांग्रेस और मैं उम्मीद करते हैं कि अय्यर ने जो कहा है, वो उसके लिए माफी मांगेंगे।

इसके अलावा दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा कि कुछ नेता राहुल गांधी व कांग्रेस को और कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया, मैं कुछ कांग्रेसी नेताओं द्वारा राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को और कमजोर करने की कोशिश की कड़ी निंदा करती हूं। अगर ये नेता सच में कांग्रेस की विचारधारा पर यकीन करते हैं, तो इनको शब्दों के चयन को लेकर बेहद सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने अध्यक्ष को मजबूत करने की जरूरत है।

 

 

 

***

Manish Kumar

 

News Desk, Khabar 24 Express


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

सचिन पायलट का वागड़ दौरा कल, साबला-आसपुर में भव्य स्वागत की तैयारियां तेज, शहरभर में लगे होर्डिंग और स्वागत द्वार

सचिन पायलट का वागड़ दौरा कल, साबला-आसपुर में भव्य स्वागत की तैयारियां तेज, शहरभर में लगे होर्डिंग और स्वागत द्वार

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading