Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / बाबरी मस्जिद ढांचा गिराए जाने की 25वीं बरसी, केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों को जारी किया अलर्ट

बाबरी मस्जिद ढांचा गिराए जाने की 25वीं बरसी, केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों को जारी किया अलर्ट

 

बाबरी मस्जिद विवादित ढांचा गिराए जाने के आज 25 साल पूरे हो गए हैं। 6 दिसम्बर 1992 को बाबरी मस्जिद को कुछ हिन्दू संगठनों ने कार्यकर्ताओं के साथ मे मिलकर गिरा दिया था जिसके बाद यूपी समेत पूरे भारत में दंगे भड़क गए थे।

विवादित ढांचे को ढहाए जाने के 25 साल पूरे होने पर केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। यह सलाह सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को जारी की गई है। इसमें राज्यों से सद्भाव का वातावरण बनाए रखने के लिए 2008 में जारी हुई गाइड लाइन के अनुरुप कदम उठाने को कहा गया है।
गृह मंत्रालय 6 दिसंबर 1992 को विवादित ढांचा ढहाए जाने के बाद से हर साल दिसंबर महीने में यह सतर्कता बरतने का निर्देश देता है। लेकिन इस साल उसकी सलाह का काफी महत्व है, क्योंकि पांच दिसंबर 2017 से सुप्रीम कोर्ट इस मामले की सुनवाई कर रहा है।

कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता में पीठ इस मामले के पक्षकारों की दलील सुन रही है और अब इस मामले की सुनवाई 8 फरवरी को होनी है। एक वजह यह भी है कि गुजरात में विधानसभा चुनाव होने की वजह से इस विवाद पर सख्ती बरती जा रही है।

बता दें कि 6 दिसंबर को विश्व हिन्दू परिषद(विहिप) और बजरंग दल शौर्य दिवस के रूप में मनाता है। हर साल इसको लेकर देश के करीब 100-150 हिस्सों में आयोजन होता है, लेकिन इस बार दोनों संगठनों ने करीब 2000 स्थानों में इसे मनाने की तैयारी की है।

शौर्य दिवस को गुजरात में भी तमाम शहरों में मनाने की योजना है। कई बड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं। विहिप सूत्रों के अनुसार बड़े स्तर मनाए जाने वाले कार्यक्रमों में 30-40 हजार लोगों के आने की संभावना है।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

चमोली में निर्माणाधीन टनल में कुदरत का कहर! पानी और मलबे में फंसे मजदूर, NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

चमोली में निर्माणाधीन टनल में कुदरत का कहर! पानी और मलबे में फंसे मजदूर, NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading