
डूंगरपुर शहर के एक स्कूल पर एक सनकी लड़के ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिससे स्कूल में अफरातफरी का माहौल बन गया। बच्चे स्कूल के अंदर बहुत बुरी तरह से डर गए।
आपको बता दें कि जिले के सबसे बड़े राजकीय महारावल उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को एक युवक ने अंधाधुंध 24 फायर कर सनसनी फैला दी। घटना कल बुधवार की है। इस फायरिंग में तीन छात्रों को मामूली चोटें आई हैं। हालांकि किसी को ज्यादा चोट नहीं आयी लेकिन इस घटना के बाद छात्र डरे सहमें हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस ने स्कूल को घेर लिया और आरोपी युवक की धरपकड़ के लिए टीमें दौड़ा दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के भीतरी हिस्से में स्थित राजकीय महारावल स्कूल के पीछे वाले हिस्से में प्रार्थना सत्र के बाद ही विधिक साक्षरता शिविर के तहत न्यायाधिकारी कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान विद्यालय के पाश्र्व हिस्से में स्थित कक्षा-कक्ष 12 बी में तीन छात्र बैठे हुए थे। इसी दौरान स्कूल से सटे एक बगीचे के क्षेत्र से एक युवक आया और अंधाधुंध लोहे की जाली पर एक के बाद एक 24 फायर किए।
इससे जाली का एक हिस्सा छलनी हो गया। घटना के बाद घायल दो छात्र स्कूल छोड़ घर चले गए। इनमें से एक छात्र ने दोपहर करीब दो बजे स्कूल की प्रधानाचार्य दीपिका द्विवेदी को बताया। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामजीलाल चंदेल, शहर कोतवााल गजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के सबसे बड़े राजकीय महारावल उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को एक युवक ने कक्षाकक्ष को लक्ष्य कर खिडक़ी पर टोपीदार बंदूक से फायर कर दिया। इससे खिडक़ी पर लगे लोहे का दरवाजे पर 27 निशान बन गए। घटना के वक्त क्लास में तीन विद्यार्थी मौजूद थे, जो छर्रे लगने से जख्मी हो गए। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
घटना सुबह 10: 30 बजे की है। उस वक्त प्रार्थना सभा के बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक जागरूकता कार्यक्रम चल रहा था। हर कक्षा में दो-तीन बच्चों को छोड़ कर शेष कार्यक्रम में थे। घटना की जानकारी संस्थाप्रधान और अन्य शिक्षकों को मध्याह्न अवकाश में दोपहर दो बजे मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित फरासवाड़ा निवासी जुमा खान को हिरासत में लिया तथा उसके घर की तलाशी लेकर दो बंदूकें भी बरामद कर ली हैं। फायरिंग से 12वीं कक्षा के छात्र तुषार यादव, हेमेंद्र कोटेड़ व बंशीलाल को मामूली चोटें आई।
इस घटना के कुछ चौकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। मिली जानकारी के अनुसार स्कूल के छात्र दीवार फांद कर जुमा खान के निजी बगीचे में घुस जाते थे। उसने इस बात की शिकायत स्कूल प्रसाशन से भी की थी लेकिन इसके बाबजूद छात्र नहीं माने तो उसने गुस्से में आकर इस घटना को अंजाम दिया।
विद्यालय के जिस कक्ष पर फायरिंग हुई, वह पीछे की ओर अंतिम छोर पर है। कमरे के पीछे 10 फीट की दूरी पर जुमा खान का निजी परिसर है। उसमें बगीचा बना रखा है। संभवतया फायर बगीचे की चारदीवारी के पास से किया गया। बताया जा रहा है कि स्कूली बच्चे चारदीवारी फांद कर बगीचे में आ जाते थे। इस वजह से पूर्व में भी पत्थर फेंकने जैसी घटनाएं हो चुकी हैं। विद्यालय प्रशासन और परिसर मालिक के बीच भी चारदीवारी ऊंची कराने को लेकर चर्चाएं हुई हैं। संस्थाप्रधान दीपिका द्विवेदी ने बताया कि राजकीय परिसर होने से स्वीकृति मिलने पर ही निर्माण संभव होना बताकर बगीचे के मालिक को अपना परकोटा ऊंचा कराने के लिए कहा था। हालांकि संबंधित व्यक्ति ने बच्चों की ओर से परेशान किए जाने की कभी लिखित शिकायत नहीं की।
स्कूल में फायरिंग की खबर मिलते ही पुलिस के भी होश उड़ गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामजीलाल चंदेल, शहर कोतवाल गजेंद्र सिंह मय दल के मौके पर पहुंचे। प्रथम दृष्ट्या एक से अधिक फायर होना बताया जाता रहा। बाद में गहनता से मौका निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने टोपीदार बंदूक से एक फायर होने तथा महज 10 फीट की दूरी से फायरिंग होने के कारण 8 इंच के घेरे में छर्रे लगने से 27 निशान बनना बताया।
स्कूल पर फायरिंग करने वाला आरोपी युवक कुवैत भागने की तैयारी में था लेकिन पुलिस की टीमों ने दबिश देकर आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया।
लेकिन इस मामूली बात पर इस्तने बड़े विवाद ने डर का माहौल पैदा कर दिया है और स्कूल में हुई फायरिंग से पूर्स हहर भर में सनसनी फैल गयी है।
वहीं जिला पुलिस अधीक्षक शंकरदत्त शर्मा ने बताया कि आरोपित जुमा पुत्र गटू मेवाफरोश का बेटा अमजद वारदात के बाद भाग गया था। जिले भर में नाकाबंदी कराने के साथ ही प्रदेश और पड़ौसी राज्यों के पुलिस थानों को अलर्ट किया था। युवक के छिपने के स्थानों पर दबिश दी। साथ ही परिवारजनों के माध्यम से भी उस पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के प्रयास हुए। मुखबिर की सूचना पर देर रात अमजद को गुप्त स्थान से धर दबोचा। शर्मा ने बताया कि युवक पहले कुवैत में काम करता था और वारदात के बाद भी कुवैत भागने की फिराक में था।

(सोर्स: पत्रिका न्यूज़)
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7