
गरीब जनता दल (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष साधु यादव ने देश को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि देश एक बार फिर से गुलामी की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि “जिस देश का राजा व्यापारी हो जाये, उस देश की जनता भिखारी बन जाती है”। साधु यादव कहते हैं कि देश के पीएम विदेशों में जाकर खुद व्यापार कर रहे हैं वो भी देश के लिए नहीं बल्कि देश के कुछ उद्द्योगपतियों के लिए।
साधु यादव ने ख़बर 24 एक्सप्रेस से एक्सकलुसिव बातचीत में बताया कि जिस तरह देश के हालात बन रहे हैं उसे देखकर लग रहा है कि देश एक बार फिर से अंग्रेजों का गुलाम हो रहा है।
साधु यादव ने सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना करते हुए भंडास निकाली। उन्होंने कहा कि देश गर्त में जा रहा है लेकिन सरकार सो रही है। उन्होंने कहा की एक ओर महंगाई गरीबों को मार रही है दूसरी ओर गरीबों के प्रति सरकार का उदासीन रवैया गरीबों को मार रहा है। साधू यादव ने कहा कि ये सरकार नारा देती है गरीबी हटाओ.. तो ये गरीबी हटाओ नहीं बल्कि लोगों से उनका धन, कारोबार, नौकरी छीनकर पहले गरीब बनाओ और फिर उनको उस हद तक पहुंचा दो कि वो खुद ही हट जाएँ।
उन्होंने कहा कि ये सरकार गरीबों के लिए नहीं बल्कि कुछ चुनिंदा व्यापारियों, उद्धोगपतियों के लिए काम कर रही है।
साधु यादव ने कहा कि देश की जनता इस सरकार से त्रस्त है, यहां ना व्यापारी वर्ग खुश है ना उद्द्योगपति। अर्थव्यवस्था एक दम चौपट है। लेकिन हमारे पीएम को इस देश के हालात नज़र नहीं आ रहे हैं। वो देश में कम विदेशों में ज्यादा रहते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी अपने देश के लोगों को लाइन में लगाकर विदेशों में धन वर्षा कर रहे हैं और अपने देश के लोगों को जुमला थमा रहे हैं।
यहां रोजगार समाप्त हो रहा है। ऐसा लग रहा है कि सरकार लोगों से रोजगार छीन रही है। देश में लाखों कंपनियां बंद हो गयीं जिसमें लाखों लोग बेरोजगार हो गए।
जबसे ये सरकार बनी है देश को किस दिशा में ले जा रही है ये किसी को समझ नही आ रहा है बस ऐसा लग रहा है कि देश एक बार फिर से आर्थिक गुलामी की ओर बढ़ रहा है।
पीएम लोगों को बरगलाने में माहिर हैं, मोदी जी कभी सर्जिकल स्ट्राइक, तो कभी ये स्ट्राइक तो कभी वो स्ट्राइक बोल कर लोगों को बहका रहे हैं खुद पाकिस्तान जाकर नवाज़ शरीफ़ को शॉल उड़ा रहे हैं।
साधु यादव ने कहा कि मोदी जी जब से पीएम बनें है तब से अब तक 3 सालों में अपना एक भी वायदा पूरा नहीं किया। देश के किसान को अन्नदाता कहने वाले मोदी को देश के किसानों का दर्द नहीं दिख रहा है। किसान त्रस्त हैं वो आत्महत्या कर रहे हैं लेकिन ये भी किसी को नहीं दिख रहा है।
आपको बता दें कि सांसद, विधायक रहे साधु यादव बिहार के चर्चित नेताओं में से एक हैं। अपने बेबाक बयानों के लिए भी साधु यादव लोगों में खासे प्रचलित है।
एक्सकलुसिव
ख़बर 24 एक्सप्रेस
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express
Sahi kaha hai Sadhu Yadav Ji ne PM Modi vyapar hi to kar rahe hai desh ki janta bhookhi mar rahi hai, notbandi karke desh ko rulane wale modi kiske ho sakte hai ye om nahi hai ho sakte
Modi apne bhakto ko khush karke sochte hai ki sub log khush ho gaye, mutthi bar bhakto ke khush hone se desh jode na badal jayega desh ke log to ahe hai trahi trahi kar rahe hai
विचार तो अच्छे हैं कोई विकल्प भी सुझाएँ साधु जी
Dag kiske upar nahi lage koi neta pak saf nahi hai aapka kya khayal hai Sadhu Yadav G
Aapne Gangajal Nahi dekhi kya sadhu yadav Bhai Ji
देस का राजा राष्ट्र पति होता है। प्रधान मंत्री नही।प्रधान मंत्री का काम व्यापर के द्वारा देस की उन्नति करना भी होता है।
जनता को भिखारी,अनपढ़ बना कर रख दिया,और कितना गुमराह करोगे। सब कुछ तो खा गए मोदी जी
Sahi kaha Sir aapne hum agree karte hai
अरे अपने दीदी जीजा जी का हाल लै लेव कुछ दिन मे अन्दर होय वाले हैं ।
फटै तो फटै रेपुटेशन न घटै वाला है हाल तुम्हार ।
Sahi kaha