Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / शोर शराबे और पैसा खर्ची के बीच लो लागू हो गया जीएसटी

शोर शराबे और पैसा खर्ची के बीच लो लागू हो गया जीएसटी

 

 

जी हां आज से, यानि 1 जुलाई दिन शनिवार यानि के शुक्रवार की आधी रात से जीएसटी लागू हो ही गया। भरे व्यापारियों के विरोध के बाद पूरे जोर शोर और पैसा खर्ची जश्न के साथ जीएसटी लागू किया गया ठीक वैसे ही जैसे किसी दूल्हे को शादी के मंडप में पहुंचाने के लिए ढोल नगाड़े बजाए जाते हैं। फुल दिखावा किया जाता है। नाँच गाना किया जाता है। बारातियों और घरातियों को खाना खिलाया जाता है। ठीक वैसे ही जीएसटी को लागू किया गया।

670 करोड़ रुपये से सजे इस जीएसटी के जश्न को यादगार बनाने के लिए वो सब किया गया की हर पल हर लम्हा पूरा भारत याद रखे। बेशक किसी को जीएसटी समझ आया हो या न आया हो लेकिन 670 करोड़ की जुबान इतनी लंबी होती है कि दूसरों की बोलती बंद हो गयी।
कांग्रेस इस जश्न से दूर रही क्योंकि ना दुल्हन उसकी थी ना दूल्हा तो संगी साथियों ने भी इस जश्न से दूरी बनायी लेकिन फिर भी दुल्हे की डोली दुल्हन के घर पहुंच गई।
और ऐसे आग़ाज़ हो गया जीएसटी का।

राजनीतिक बहिष्कार के बीच देश के सबसे बड़े कर सुधार का कारवां आज से चल पड़ा है, बेशक अभी तैयारियां आधी अधूरी क्यों ना हों फिर भी कारवां तो कारवां है आज नही कल अपनी मंजिल पर पहुंच ही जाना है।
आज शुक्रवार आधीरात से जीएसटी के लागू होते ही अप्रत्यक्ष करों की दुनिया पूरी तरह से बदल जाएगी। इस एतिहासिक अवसर का साक्षी बना संसद के सेंट्रल हॉल, जहां राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, वित्त मंत्री अरुण जेटली, भाजपा अध्यक्ष अमित सहित संसद के दोनों सदनों के सदस्यों और जीएसटी के ब्रांड एंबेसडर अमिताभ बच्चन, स्वर कोकिला लता मंगेशकर सहित सार्वजनिक जीवन की 100 हस्तियों की उपस्थिति में इसके आगाज का कार्यक्रम रात 10.45 बजे शुरू हुआ। 80 मिनट तक चलने वाले इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के भाषण के बाद घंटा बजाकर जीएसटी को लागू करने की घोषणा होगा।

इसके साथ ही सेंट्रल एक्साइज, स्टेट एक्साइज, सर्विस टैक्स, वैट, सेनवैट, कस्टम, चुंगी, एंट्री टैक्स, लग्जरी टैक्स जैसे डेढ़ दर्जन टैक्स खत्म हो जाएंगे और उनकी जगह 5, 12, 18 और 28 फीसदी की दरें लागू होंगी। पूरा देश एक बाजार बन जाएगा जो यूरोपिय यूनियन से भी बड़ा होगा।

इसकी वजह से आम उपभोग की ज्यादातर चीजें कुछ महँगी होंगी तो कुछ सस्ती भी।
इसके अलावा दैनिक इस्तेमाल की कई चीजें भी कम दाम पर मिल सकती हैं, हालांकि आपका मोबाइल बिल बढ़ सकता है और कई दूसरी चीजें भी महंगी हो सकती हैं।

क्रांतिकारी कही जाने वाली इस टैक्स व्यवस्था के फायदों को लेकर जहां उत्साह है, वहीं इस पर अमल में आने वाली तकनीकी दिक्कतों को लेकर कर विभाग और जीएसटी नेटवर्क के अधिकारी और बिजनेसमैन चिंतित भी हैं।

 

ख़बर 24 एक्सप्रेस

09654969006


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

सचिन पायलट का वागड़ दौरा कल, साबला-आसपुर में भव्य स्वागत की तैयारियां तेज, शहरभर में लगे होर्डिंग और स्वागत द्वार

सचिन पायलट का वागड़ दौरा कल, साबला-आसपुर में भव्य स्वागत की तैयारियां तेज, शहरभर में लगे होर्डिंग और स्वागत द्वार

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading