Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / “इश्क, जुनून और मौत: ‘प्रेमी को इंग्लिश स्टाइल में प्रपोज के बहाने बुलाया, संबंध बनाने के बाद जिंदा जला डाला” बेंगलुरु की दिल दहला देने वाली घटना

“इश्क, जुनून और मौत: ‘प्रेमी को इंग्लिश स्टाइल में प्रपोज के बहाने बुलाया, संबंध बनाने के बाद जिंदा जला डाला” बेंगलुरु की दिल दहला देने वाली घटना

Bengaluru Crime News | Bureau Report Manish Kumar Ankur | Khabar 24 Express


कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से सामने आई यह दिल दहला देने वाली घटना एक ऐसी प्रेम कहानी को उजागर करती है, जो जुनून, धोखे और खौफनाक अंत की मिसाल बन गई। ब्यादराहल्ली थाना क्षेत्र के अंजनानगर में रहने वाली 27 वर्षीय प्रेमा और उसी के साथ काम करने वाला युवक किरण, दोनों एक ही कंपनी में नौकरी करते थे।

जब प्यार जुनून की हद तक पहुंचा

ऑफिस की दोस्ती कब प्यार में बदल गई, दोनों को खुद भी पता नहीं चला। शुरुआत में उनका रिश्ता बेहद खूबसूरत था। दोनों का घूमना, साथ समय बिताना और एक-दूसरे के लिए बड़े-बड़े सपने देखना, सब कुछ किसी फिल्मी कहानी जैसा लग रहा था।

जब दोनों के रिश्तों में आने लगी दरार

बताया जाता है कि प्रेमा इस रिश्ते को लेकर बेहद गंभीर थी। उसने 14 फरवरी को किरण को शादी के लिए प्रपोज भी किया था, जिसे किरण ने स्वीकार कर लिया था। यहां तक कि प्रेमा ने उसके लिए महंगी बाइक और मोबाइल गिफ्ट करने तक की योजना बना ली थी। लेकिन वक्त के साथ इस रिश्ते में दरार आने लगी।

किरण का अपनी पूर्व प्रेमिका के संपर्क में आना और प्रेमा को नजरअंदाज करना इस रिश्ते के टूटने की शुरुआत बन गया। धीरे-धीरे बात इतनी बढ़ गई कि किरण ने प्रेमा का नंबर तक ब्लॉक कर दिया।

पहले संबंध बनाए इसके बाद उठाया खौफनाक कदम

इस बीच, प्रेमा के अंदर का प्यार जुनून और फिर गुस्से में बदलता गया। उसने ठान लिया कि अगर किरण उसका नहीं हो सकता, तो वह किसी और का भी नहीं होने देगी।

प्रेमा ने बेहद सुनियोजित तरीके से इस वारदात की तैयारी की थी। उसने पहले से केरोसिन और पेट्रोल का इंतजाम कर लिया था और किरण को अपने घर बुलाने के लिए एक नई चाल चली।

21 अप्रैल की दोपहर, प्रेमा ने दूसरे नंबर से कॉल कर किरण को अपने घर बुलाया और कहा कि वह उसे “इंग्लिश स्टाइल” में प्रपोज करना चाहती है।

पुराने रिश्ते को फिर से शुरू करने की उम्मीद में किरण उसके घर पहुंच गया। घर पर उस वक्त कोई और मौजूद नहीं था। दोनों के बीच बातचीत हुई, पुरानी यादें ताजा हुईं और माहौल धीरे-धीरे करीबियों में बदल गया।

इसके कुछ ही देर बाद, प्रेमा ने उसे भरोसे में लेकर उसके हाथ-पैर बांध दिए। प्रेमा और किरण दोनों अर्धनग्न स्थिति में हो गए। जब किरण के हाथ बांधे तो यह सब मजाक या रोमांटिक अंदाज का हिस्सा लगा, इसके बाद प्रेमा ने किरण के साथ संबंध बनाए। खूब प्यार किया। किरण को ये सब फैंटेसी लगा। उसे ये सब अच्छा लग रहा था। मजा भी आ रहा था। लेकिन अगले ही पल कहानी ने खौफनाक मोड़ ले लिया। ये मजा सजा में बदल गया। आरोप है कि प्रेमा ने पहले से तैयार केरोसिन किरण पर डाल दिया और फिर आग लगा दी।

आग इतनी तेजी से भड़की कि किरण को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह मौके पर ही जिंदा जल गया। इस दौरान प्रेमा ने कथित तौर पर पूरी घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड भी किया। घटना के बाद उसका इरादा खुदकुशी करने का भी था, लेकिन आग की भयावहता देखकर वह घबरा गई और मौके से भागने लगी। इस दौरान पड़ोस की एक महिला ने उसे देखा और मदद की।

पुलिस की जांच में सामने आई खौफनाक कहानी

जब प्रेमा अपने प्रेमी को आग के हवाले कर भाग रही थी उस दौरान प्रेमा अर्धनग्न स्थिति में थी। पड़ोस की जिस महिला ने प्रेमा की मदद की वो भी कुछ समझ नहीं पाई। उसे नहीं पता था कि प्रेमा इतना खौफनाक कदम उठाकर भाग रही है।

पुलिस को प्रेमा के कमरे से जहर की बोतल और कुछ गोलियां भी मिली हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि वह हत्या के बाद खुद की जान लेने की भी योजना बना चुकी थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है। एसीपी अशोक और इंस्पेक्टर भास्कर समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया है।

इस सनसनीखेज वारदात ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि जब प्यार जुनून में बदल जाता है, तो वह कितना खतरनाक हो सकता है। एक ऐसा रिश्ता, जो कभी भरोसे और सपनों पर टिका था, आखिरकार नफरत और मौत में बदल गया।


Exclusive Report | Manish Kumar Ankur


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

Mumbai Family Death Mystery: Watermelon Not the Cause Behind 4 Deaths, Forensic Probe Reveals Shocking Details

Mumbai Family Death Mystery: Watermelon Not the Cause Behind 4 Deaths, Forensic Probe Reveals Shocking Details

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading