Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / एक शातिर ठग जिसने दुनिया के सबसे अमीर बिल गेट्स को ही लगा दिया अरबों रुपये का चूना

एक शातिर ठग जिसने दुनिया के सबसे अमीर बिल गेट्स को ही लगा दिया अरबों रुपये का चूना

.

.

.

क्या कोई दुनिया के सबसे अमीर शख़्स बिल गेट्स को चूना लगा लगता है? वो भी थोड़ा नहीं बल्कि अरबों रुपये का। दुनिया के सबसे अमीर शख़्स, साथ ही एक ऐसे शख़्स जिसने न जाने कितने आइडियाज को हकीकत में बनाया ऐसे शख़्स के खिलाफ इतनी बड़ी ठगी?

.

.

.

एक शातिर ठग ने दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल बिल गेट्स को भी ‘ठगी’ का शिकार बनाया। एक किताब में किए गए दावे के मुताबिक, पाकिस्तानी शख्स ने बिल गेट्स से सात अरब से अधिक रुपये ‘ठग’ लिए।

.

.

‘द की मैन: ट्रू स्टोरी ऑफ हाउ द ग्लोबल एलाइट वाज डूप्ड बाय ए कैपिटलिस्ट फेयरी टेल’ में दावा किया गया है कि आरिफ नकवी नाम के एक पाकिस्तानी ने बिल गेट्स से 10 करोड़ डॉलर (7.41 अरब रुपये) ठग लिए थे। इस किताब को साइमन क्लार्क और विल लॉफ ने लिखा है। किताब में कहा गया कि नकवी एक ‘ठग’ था, जो अरबपतियों की संपत्ति हड़पता था।

आरिफ पाकिस्तान की एक प्राइवेट इक्विटी फर्म का मुखिया था। उसने विश्व निवेशकों का पैसा लगवाने के दौरान बिल गेट्स सहित कई अमीरों से अच्छे संबंध बनाए और इसका फायदा उठवाकर उसने बिल गेट्स से बड़ी रकम ऐंठी।  

.

.

किताब के मुताबिक, आरिफ नकवी ने करीब 100 मिलियन डॉलर की हेराफेरी की थी। इसमें से आधी रकम का कोई हिसाब-किताब नहीं मिला। ऐसे में नकवी इस मामले में जेल की हवा खा सकता है। क्योंकि उसके एक कर्मचारी ने सभी इंवेस्टर्स को ई-मेल भेजकर इसकी जानकारी दे दी थी।


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

नवी दिल्ली : ‘नारी शक्ती वंदन अधिनियम’मुळे महिलांना राजकारणात नवे बळ — रक्षाताई खडसे

नवी दिल्ली : ‘नारी शक्ती वंदन अधिनियम’मुळे महिलांना राजकारणात नवे बळ — रक्षाताई खडसे

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe