Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Tamilnadu के Mayiladuthurai में महिला ने दोस्ती से इंकार किया तो हैवान ने 15 दोस्तों के साथ मिलकर घर से जबरन उठा लिया

Tamilnadu के Mayiladuthurai में महिला ने दोस्ती से इंकार किया तो हैवान ने 15 दोस्तों के साथ मिलकर घर से जबरन उठा लिया

तमिलनाडु में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां के मयिलादुथुराई में एक महिला को उसके घर में घुसकर 15 लोगों ने किडनैप कर लिया यह घटना मंगलवार रात को हुई है. इसके बाद पुलिस ने भी सक्रियता दिखाते हुए महिला को रात में ही सुरक्षित छुड़ा लिया. जानकारी सामने आई है कि एक मनचले ने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है. ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में दिख रहा है कि 15 लोग महिला के घर में बाहर लगे मेन गेट को पहले तोड़ते हैं और फिर घर में दाखिल हो जाते हैं. इसके बाद वे महिला का अपहरण कर लेते हैं. पुलिस ने घटना की जानकारी होने पर तुरंत एक्शन लिया. इस दौरान पुलिस ने महिला का पता लगाकर उसे इन लोगों के चंगुल से छुड़ाया और तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने महिला को नेशनल हाइवे पर एक कार से बरामद किया।

पुलिस ने बताया है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि 15 लोगों में एक से एक आरोपी विग्नेशवरन महिला को जानता था और वह उसपर नजर रखता था. महिला का जब इस बात का शक हुआ तो उसने उसके खिलाफ मयिलादुथुराई पुलिस के पास शिकायत की थी. उस दौरान पुलिस ने उसे सख्त चेतावनी देते हुए छोड़ दिया था. उससे लिखित में बयान भी लिया गया था।

इससे पहले विग्नेशवरन ने 12 जुलाई को भी महिला का अपहरण करने की कोशिश की थी. लेकिन उस दौरान वह भागने और पुलिस को सूचना देने में सफल रही थी. इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की थी. इसी दौरान आरोपी विग्नेशवरन अपने 14 साथियों को लेकर महिला के घर पहुंच गया था. वहां उसने उसका अपहरण किया और उसके परिवार को चाकू और अन्य नुकीले हथियारों से डराया धमकाया था. पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना के बाद उसने इलाके में चेकिंग अभियान चलाकर महिला की तलाश शुरू की थी.

इसी दौरान उसे नेशनल हाईवे पर एक कार में तीन आरोपियों के चंगुल में महिला का पता चला था. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही महिला को सुरक्षित छुड़ा लिया है.

पुलिस के मुताबिक विग्नेश्वरन ने 12 जुलाई को भी महिला का अपहरण करने की कोशिश की थी, लेकिन वो भाग गई। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस तब से उसकी तलाश कर रही थी। इस बीच मंगलवार रात विग्नेश्वरन अपने साथ 14 अन्य लोगों को लेकर महिला के घर में घुस गया और उसका अपहरण किया। इस दौरान उसने चाकू दिखाते हुए उसे धमकाया भी। जैसे ही पुलिस को इस बात की खबर मिली, उसने एक सर्च पार्टी का गठन कर दिया। साथ ही सभी मार्गों पर वाहनों की तलाशी शुरू की गई। इस बीच पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग के पास महिला को बरामद किया। अभी तक विग्नेश्वरन और उसके दो साथी पुलिस की गिरफ्त में हैं, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट : क्राइम डेस्क, खबर 2


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading