Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / दाहोद में भगवान श्री राम की जन्म जयंती बडे़ ही धूमधाम से मनाई गई : Khabar 24 Express

दाहोद में भगवान श्री राम की जन्म जयंती बडे़ ही धूमधाम से मनाई गई : Khabar 24 Express


भगवान श्री राम भक्त श्रद्धालुओं के द्वारा संपूर्ण दाहोद शहर में भगवान श्री राम की जन्म जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। श्रद्धालुओं के द्वारा संपूर्ण दाहोद में रैली निकाली गई एवं हर एक चौराहों पर झांकियां सजाई गई साथ ही साथ अनगिनत लोगों को श्री राम भक्तो के द्वारा प्रसाद के रूप में भोजन कराया गया।


रामनवमी के पर्व पर श्रद्धालुओं में बड़ा उत्साह देखा गया, जिसमे हजारो लोगो ने भाग लिया। राम नवमी के पावन अवसर पर ऐसा प्रतीत हो रहा था, कि मानो दाहोद शहर में भगवान श्री राम साक्षात रैली में अपने भक्तों के बीच में मौजूद हों। जहां भक्त होते हैं वही तो भगवान का निवास होता है, और भगवान तो अपने भक्तों के ह्रदय मे हमेशा होते है। समस्त देशवासियों को ख़बर 24 एक्सप्रेस गुजरात की तरफ से रामनवमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

ब्यूरो रिपोर्ट : राजेश सिसोदिया, दाहोद


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

भुसावळहून ‘विशेष आषाढी रेल्वे’ला हिरवा झेंडा; हजारो वारकरी विठुरायाच्या दर्शनासाठी पंढरपूरकडे रवाना

भुसावळहून ‘विशेष आषाढी रेल्वे’ला हिरवा झेंडा; हजारो वारकरी विठुरायाच्या दर्शनासाठी पंढरपूरकडे रवाना

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading