Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / कोविड19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कुंभ पर सत्यास्मि मिशन के संस्थापक सद्गुरु स्वामी ने कही ये बड़ी बात : Khabar24 Express

कोविड19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कुंभ पर सत्यास्मि मिशन के संस्थापक सद्गुरु स्वामी ने कही ये बड़ी बात : Khabar24 Express

कोविड19 ने देश में क्या हाल किया हुआ है ये बताने की जरूरत नहीं है। कोरोना की मार ने सभी को पछाड़ दिया है। कोरोना की वजह से व्यापार ठप्प हो गए हैं, इसकी मार धर्मस्थलों, धार्मिक अनुष्ठानों पर भी पड़ रही है।

कोरोना की वजह से इस बार कुंभ का आयोजन केवल एक महीने के लिए रखा गया था लेकिन एक महीने के भीतर ही देश में कोरोना के मामलों ने कुंभ को भी अपनी चपेट में ले लिया। वैसे तो कुंभ का समापन 9 मई को हो रहा है लेकिन बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बहुत से साधु संतों ने कुंभ समाप्ति की घोषणा कर डाली है।

सत्यास्मि मिशन के संस्थापक सदगुरू स्वामी सत्येंद्र जी महाराज ने भी कुंभ आयोजन से मिशन को दूर रखने का फैसला लिया है।

हरिद्धार महाकुंभ 2021 पर सत्यास्मि मिशन के संस्थापक स्वामी सत्येंद्र सत्यसाहिब जी ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते सभी भक्तों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए हम इस बार अपना शिविर लगाना स्थगित करते हैं।

सद्गुरु स्वामी सत्येंद्र जी महाराज ने खबर 24 एक्सप्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि सत्यास्मि मिशन की ओर से कुंभ मेले में संस्था हर बार की तरह इस बार भी अपना शिविर हरिद्वार कुंभ में लगाती, लेकिन इस बार कोरोना के बढ़ते प्रकोप व भक्तों के स्वास्थ्य की चिंता को ध्यान में रखते हुए मिशन कुंभ मेले में हिस्सा नहीं लेगा और न ही मिशन की तरफ से इस बार शाही स्नान का आयोजन होगा।

बता दें कि प्रयागराज कुंभ में सत्यास्मि मिशन का शानदार आयोजन हुआ था। मेला प्रशासन की तरफ से मिशन को कुंभ में जगह दी गयी थी। इस बार भी मिशन की तरफ से आवेदन किया गया था, संस्था को शिविर के लिए हरिद्वार कुंभ मेला प्रशासन की तरफ से स्वीकृति भी मिल गयी थी लेकिन सद्गुरु स्वामी सत्येंद्र जी महाराज ने कहा कोरोना महामारी का नया रूप विकराल हो गया है और पूरे देश में जबरदस्त खतरा उत्पन्न हो गया है इसको देखते हुए हरिद्धार कुंभ में अपना शिविर लगवाना स्थगित किया जाता है।
साथ ही स्वामी जी ने कहा कि भक्तो को अपने घरों में ही पानी में गंगाजल डालकर स्नान करना चाहिए और स्नान करते वक़्त “जय सत्य ॐ सिद्धाये नमः” मंत्र का जप करते रहना चाहिए।
मंत्र और गंगाजल के स्नान से रोग दूर होंगे। घरों में सुख शान्ति और समृद्धि आएगी।

स्वामी जी ने कहा कि अगला महाकुंभ आयोजन 2024-25 में प्रयागराज में होगा। प्रयागराज में फिर धूमधाम से आयोजन किया जाएगा। इस बार भक्त देश मे रोग मुक्ति, स्वाथ्य लाभ के लिए घरों में यज्ञानुष्ठान करते रहें।


स्वामी जी ने सभी से अपील करते हुए कहा कि सभी भक्त मास्क लगाकर रखें, सरकार द्वारा बनाने कोरोना नियमों को मानें।
ये सभी नियम हमारी सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं, कोरोना हमारी लापरवाही व नियमों को न मानने से बढ़ रहा है। अगर हमें अपने परिवार की जरा भी चिंता है तो बिना मास्क के बाहर न निकलें, मास्क को ठीक तरीके से लगाये, खुद को सेनेटाइज करते रहें। अगर आप सब सहयोग करेंगे तो हम सब जल्द ही कोरोना पर विजय पा लेंगे।

जय सत्य ॐ सिद्धायै नमः
स्वामी सत्येंद्र सत्यसाहिब जी
www.satyasmeemission.org


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

भुसावळ बाजारपेठ पोलिसांची मोठी कारवाई : कुख्यात ‘चेन स्नॅचर’ जेरबंद

भुसावळ बाजारपेठ पोलिसांची मोठी कारवाई : कुख्यात ‘चेन स्नॅचर’ जेरबंद

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading