Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / मध्यप्रदेश के छतरपुर में बिजली कटौती से नाराज लोगों ने लगाया चक्का जाम

मध्यप्रदेश के छतरपुर में बिजली कटौती से नाराज लोगों ने लगाया चक्का जाम

बिजली कटौती से मध्यप्रदेश के कई इलाके प्रभावित हो रहे हैं। जिसकी वजह से लोगों को में नाराजगी है।

खबर छतरपुर से है जहां ललपुर, किसनपुरा तिगैला पर लोगों ने बिजली कटौती से परेशान होकर चक्का जाम लगाया।

बता दें कि जाम खजुराहो महोब रोड पर सुबह 8 बजे 12.30 तक लगा रहा। खबरों के मुताबिक रोज 6 घंटे रात में लाईट काटी जा रही हैं, 7 दिनो से ऐसा ही हो रहा है जिससे लोगों में जनआक्रोश पैदा हो गया और लगभग 20 गांव के लोगों ने मिलकर जाम लगा दिया।

जाम की खबर के बाद एसडीएम मौके पर पहुंचे और लोगों को भरोसा दिलवाया तब जाकर लोग जाम खोलने को तैयार हुए।
लेकिन साथ ही लोगों ने धमकी दी कि अगर बिजली सही नहीं हुई तो वे इससे भी बड़ा आंदोलन करेंगे।

छतरपुर से खबर 24 एक्सप्रेस के लिए मोहम्मद इमरान की रिपोर्ट


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

सचिन पायलट का वागड़ दौरा कल, साबला-आसपुर में भव्य स्वागत की तैयारियां तेज, शहरभर में लगे होर्डिंग और स्वागत द्वार

सचिन पायलट का वागड़ दौरा कल, साबला-आसपुर में भव्य स्वागत की तैयारियां तेज, शहरभर में लगे होर्डिंग और स्वागत द्वार

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading